Ticker

6/recent/ticker-posts

बाबा संतु राम साहब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

बाबा संतु राम साहब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

बाबा संतु राम साहब का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। परम श्रद्धेय संत बाबा गरीबदास साहिब संत बाबा गुरदास राम साहब के परम शिष्य बाबा संतु राम साहब का जन्मोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 

सेवादार घनश्याम ठारवानी ने बताया कि 4 से 5 बजे तक सांईं संतूराम रामधुन मंडल नंदुरबार द्वारा कीर्तन किया गया। आरती, अरदास, सत्संग, प्रवचन के पश्चात लोक गायक घनश्याम भगत द्वारा भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी गई जिस पर भक्त जनों ने झूमकर भजनों का आनंद लिया। केक काटकर भंडारा साहिब का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर बृजलाल किमत्यानी, राजलदास सेवलानी, जयपाल सहेत्या आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ