जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया चण्ड महोत्सव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार, जतोई दरबार में सिंधी समाज का मासिक पर्व चण्ड उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।
दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया कि सांय 5:30 बजे बाहर से पधारे दरबार के प्रेमी व स्थानीय संगत द्वारा साईं झूलेलाल साहिब जी की जोत जगाकर बहिराणा साहिब का शुभारंभ किया गया। अजीत एण्ड पार्टी द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव साईं झूलेलाल साहिब जी की महिमा के मधुर भजन मुहीनज़े लाल ते पारे पूरी कंदो... मुहिंजो वेठो आहे साईं, मुहिखे परवाह नाहे काही... मुहिंजा जोतन वारा लाल अज़ चण्ड जो आह दिह... आदि भजनो की प्रस्तुति दी गई।
उपस्थित संगत ने विश्व की सबसे ऊँची साईं झूलेलाल साहिब जी की प्रतिमा के समक्ष सामूहिक आरती कर मानव कल्याण एवं विश्व शांति के लिए अरदास की।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया कि कार्यक्रम के अंत में पल्लव व अरदास कर संगत द्वारा साईं झूलेलाल साहिब का प्रसाद तहरी-कोरह बांटकर एक दूसरे को चण्ड उत्सव की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राजेश खटवानी,हरशूल-चित्रा, राहुल थावरानी, डॉ वर्षा,नानक गजवानी,आकन भाई, तुलसी रामचंदानी, किशोर विधानी, मनोज झामनानी सहित अन्य सेवाधारियों ने तन-मन से सेवा देकर धर्म लाभ प्राप्त किया। व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ