लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह कल
प्रतिभागी करेंगे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। संस्कार भारती अजयमेरु के तत्वावधान में वैशाली नगर स्थित एचकेएच स्कूल में 5 जून से 16 जून तक चल रहे ग्यारह दिवसीय लोक नृत्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह बुधवार को सांय 5:30 बजे सावित्री स्कूल के मुख्य सभागार में होगा ।
संस्था के प्रचार मित्र राजेंद्र गांधी ने बताया कि लोकनृत्य विद्या प्रमुख अशोक शर्मा व वैशाली जैन के सानिध्य में प्रतिभागियों ने उत्साह एवं लगन के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया । जिसमें 5 वर्ष की बालिका से लेकर 60 वर्ष की महिलाएं शामिल है । कार्यक्रम संयोजक महेंद्र जैन मित्तल ने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के समापन पर 17 मई को होने वाले मुख्य समारोह में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान किए जाएंगे ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि हनुमान दयाल बंसल , विशिष्ठ अतिथि महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी एवं अंशु बंसल, राजेंद्र पाटनी, करणसिंह जोधा होंगे । संस्कार भारती के अध्यक्ष डॉ प्रताप पिंजानी ने बताया कि सफल कार्यक्रम के लिए मंच सज्जा के लिए नवीन शर्मा एवं योगबाला, बैठक व्यवस्था के लिए विनोद टेकचंदानी एवं ज्ञानेश्वर, प्रस्तुतियों के लिए सुमन वैष्णव एवं डॉ सुरेश बबलानी, मंच संचालन के लिए कृष्णगोपाल पाराशर एवं मुकेश आर्य को जिम्मेदारी सौंपी गई है ।
डॉ तिलकराज ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित समारोह में घूमर, कालबेलिया, राजस्थानी नृत्य, मारवाड़ी नाच, भवई , विभिन्न लोक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी ।

0 टिप्पणियाँ