Ticker

6/recent/ticker-posts

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आयोजित

शिविर क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से करें समाधान : जिला कलक्टर

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में शुक्रवार को आयोजित हुई। इसमें जलदाय विभाग के अधिकारियों को ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के क्षेत्र की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के निर्देश प्रदान किए गए। 

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने बैठक के दौरान जिले में चल रही समस्त परियोजनाओं की सुजलम आईडी तैयार करने के निर्देश दिए। जल जीवन मिशन के कार्यों में शत-प्रतिशत संतृप्त होते ही रिर्पोटिंग ऑनलाईन करें। मानसून की बारिश आने तक जिले में पेयजल की अतिरिक्त मांग को देखते हुए समय पर एवं नियमित जलापूर्ति की जाए। बीसलपुर से प्राप्त पानी का समानुपात में प्रबंधन किया जाए।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के क्षेत्र के हैंडपम्प की पहले ही जांच करवा लें। आवश्यकता होने पर तत्काल मरम्मत करवाएं। शिविरों में कम से कम 5 पेयजल नमूनों की जांच अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। शिविर संबंधी क्षेत्र से सम्पर्क पर दर्ज प्रकरणों के निस्तारण का कार्य प्री-कैम्प में करने का प्रयास किया जाए। साथ ही संभावित शिकायतों एवं मुद्दों का पहले से ही समाधान करके रखे। 

उन्होंने कहा कि जिले में अवैध कनेक्शनों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाएं। शिविर क्षेत्र के अवैध कनेक्शन अग्रिम काटे। इस प्रकार के व्यक्तियों के विरूद्ध एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। अवैध कनेक्शन काटते समय आवश्यकता होने पर पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्य पाईपलाईन से अवैध कनेक्शन लेने वालो के विरूद्ध कडी कार्यवाही होनी चाहिए।

इस अवसर पर जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य अभियंता रामचन्द्र राड, अधीक्षण अभियन्ता राजीव सुगोत्रा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ