राजेंद्र गांधी को इंटरनेशनल सर्टिफिकेट एवं लायंस पिन लगा कर किया सम्मानित
इंटरनेशनल डायरेक्टर ने किया सम्मानित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के नवनिर्वाचित इंटरनेशनल डायरेक्टर एंडोर्सी लायन कुलभूषण मित्तल ने प्रांत 3233 ई 2 के डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी को लायंस के प्रचार प्रसार के लिए कार्य करने पर इंटरनेशनल सर्टिफिकेट देकर एवं लायंस पिन लगा कर सम्मानित किया । वैशालीनगर स्थित लायंस भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर के सभी क्लब्स के पदाधिकारियों एवं सदस्य मौजूद थे ।
इस अवसर पर प्रांतपाल लायन रामकिशोर गर्ग, उपप्रांतपाल निर्वाचित लायन जितेंद्र मित्तल, पूर्व प्रांतपाल लायन लायन ओ एल दवे, लायन सतीश बंसल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

0 टिप्पणियाँ