विनोद गुप्ता ई वेस्ट के प्रांतीय सभापति नियुक्त
अनुपयोगी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का सुरक्षित निस्तारण जरूरी
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायंस क्लब इंटरनेशनल के प्रांत 3233 ई 2 के लायनेस्टिक ईयर 2026-27 के लिए लायंस क्लब अजमेर प्रीमियम के सदस्य लायन विनोद गुप्ता को नवनिर्वाचित प्रांतपाल लायन निशांत जैन ने ई वेस्ट के लिए प्रांतीय सभापति नियुक्त किया है ।
डिस्ट्रिक्ट चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय नारा फ्लाईट ऑफ ड्रीमस के साथ अनुपयोगी इलैक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे खतरनाक कचरे को इकट्ठा करना उसका प्रसंस्करण करना पुननिर्मित हेतु आमजन में जागरूकता लाने के लिए ये नियुक्ति की गई है । इस तरह का लायंस में एक नवाचार शुरू किया गया है । आप का कार्यकाल 1 जुलाई 2026 से 30 जून, 2027 तक रहेगा । आपका कार्यक्षेत्र राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 150 से अधिक क्लब्स रहेंगे । श्री गुप्ता ने बताया कि आज के डिजिटल युग में खराब, बेकार हो चुके, अनुपयोगी इलैक्ट्रॉनिक उपकरण जैसे मोबाइल, टी वी, फ्रिज, कंप्यूटर, चार्जर, एलईडी बल्ब जैसे खतरनाक कचरे को सुरक्षित तरीके से रीसाइकिल कर पर्यावरण को बचाते हुए उसका निस्तारण करना बहुत जरूरी है ।

0 टिप्पणियाँ