Ticker

6/recent/ticker-posts

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया सावन महोत्सव

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया सावन महोत्सव

विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ मनाया सावन महोत्सव 

अजमेर (अजमेर मुस्कान) । लायंस क्लब अजमेर शौर्य द्वारा सावन महोत्सव वैशालीनगर स्थित एक होटल में रिमझिम बरसता सावन की थीम पर मनाया गया । 

डिस्ट्रिक चीफ मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि प्रांतीय कार्यक्रम उत्सव मनाएं के तहत  महिलाओं ने फेलोशिप के साथ विभिन्न मनोरंजक गेम्स, नृत्य, गीत संगीत के साथ मनाया । क्षेत्रीय अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव, लायन चेतना उपाध्याय, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी, क्लब अध्यक्ष लायन सुशीला राठौड़ ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की । सावन विषय पर हाऊजी गेम्स खेल कर विजेताओं लायन राजकुमारी पांडे, लायन शैलेश बंसल, लायन सीमा शर्मा को पुरस्कार दिए गए । सावन पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम हुआ, जिसमें रोचक सवालों के रोचक जवाब  देने थे । जिसमें लायन विनीता सिंह, लायन शिखा सोगानी, लायन सीमा शर्मा विजेता रहे । सावन अंताक्षरी में लायन अंशु बंसल, लायन कला चोहान, लायन जागृति केवलरमानी, लायन सुनीता शर्मा विजेता रह कर पुरस्कार जीते । सावन एवं बरसात पर फिल्मी नामों की प्रतियोगिता में लायन प्रमिला राठौड़, लायन मधु फतेहपुरिया, लायन बीना तोतलानी विजयी रहे । सजावटी साड़ी में लायन विजयलक्ष्मी एवं लायन शारदा श्रेष्ठ रही। अंत में क्लब कोषाध्यक्ष मंजूबाला गुप्ता ने उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ सावन उत्सव बनाने पर सभी का आभार व्यक्त किया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ