व्यास पूजन आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। व्यास पूजन उत्सव की श्रृंखला में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय रामनगर अजमेर में कार्यक्रम प्रातः 8 बजे से प्रारंभ हुआ l इस कार्यक्रम के मुख्य बौद्धिक महावीर सिंह राठौड़, संरक्षक भारतीय शिक्षण मंडल जिला अजमेर तथा जगदीश प्रसाद साहू जी, उपाध्यक्ष भारतीय शिक्षण मंडल चितौड़ प्रांत के विशिष्ठ आतिथ्य में आयोजित किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव दीक्षित, प्रधानाचार्य द्वारा की गई l
कार्यक्रम का प्रारंभ जगदीश प्रसाद साहू द्वारा ध्येय वाक्य वाचन से हुई l विद्यालय के प्रधानाचार्य सहित सभी शिक्षकों को उपरणा, शाल तथा श्रीफल अर्पित कर सम्मानित किया गया l
अपने बौद्धिक में श्री महावीर सिंह जी राठौड़ ने महर्षि वेद व्यास जी से लेकर वर्तमान तक के अनेक गुरु-शिष्यों के चरित्र परंपराओं तथा शिक्षाओ से प्रसंगों एवं उदाहरणों द्वारा उपस्थित विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को भारतीय संस्कृति की इस महान परंपरा से अवगत कराया l उन्होंने उपस्थित विद्यार्थियों से अपने माता पिता तथा शिक्षकों का सम्मान करने एवं अच्छे संस्कार उनसे ग्रहण करने का आग्रह किया l
इस अवसर पर राजेंद्र दीक्षित, मंत्री भारतीय शिक्षण मंडल जिला अजमेर, पवन कुमार छीपा, गतिविधी प्रभारी भारतीय शिक्षण मंडल जिला अजमेर के अलावा विद्यालय के 25 शिक्षक एवं 300 विद्यार्थी भी उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के अंत में राजेंद्र दीक्षित द्वारा कल्याण मंत्र के पाठ से कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ l


0 टिप्पणियाँ