Ticker

6/recent/ticker-posts

मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी अभियान का शानदार आगाज

मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी अभियान का शानदार आगाज

मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी अभियान का शानदार आगाज

कॉमन कॉज सोसायटी अजमेर एवं रायन इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को "मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी" अभियान का शानदार आगाज हुआ। इस अभियान में स्कूल के 500 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां के लिए जागृत किया गया।

अजमेर शहर को स्मार्ट बनाने की जिम्मेदारी केवल सरकार की नहीं, आम नागरिक भी बने जिम्मेदार 

कॉमन कॉज सोसाइटी - रायन इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त अभियान में 500 छात्र छात्रों ने लिया भाग 

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कॉमन कॉज सोसायटी अजमेर एवं रायन इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को "मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी" अभियान का शानदार आगाज हुआ। इस अभियान में स्कूल के 500 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को शहर के प्रति अपनी जिम्मेदारियां के लिए जागृत किया गया। 

स्कूल सभागार में आयोजित इस अभियान की पहली कड़ी के रूप में संस्था के सदस्य डॉक्टर रमेश टहलियानी एवं डॉक्टर प्रीति चंडक ने अपने शोध पत्रों एवं वर्तमान वातावरण में शहर के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारियां का बोध कराया। 

संस्था के महासचिव विनीत लोहिया के अनुसार सभी वक्ताओं  नेएक मत से युवा पीढ़ी का आह्वान किया कि अजमेर शहर को स्मार्ट बनाने में अपने घर से शुरुआत करें। इंदौर ,सूरत एवं अन्य शहरों का उदाहरण वहां के आम नागरिकों को बताया जिनके सतत प्रयासों से सरकार भी अपनी जिम्मेदारियां बखूबी निभा रही है। 

स्कूल प्राचार्य श्रीमती संगीता आचार्य ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में कहा कि स्कूली छात्र-छात्राएं इस अभियान की महत्वपूर्ण कड़ी बनते हुए अपनी भूमिका निभाएंगे तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में अग्रणीय भूमिका निभाते हुए सभी को जागृत करेंगे। उन्होंने वृक्षारोपण फाय सागर, आना सागर एवं पुष्कर झील के जल स्रोतों को साफ बनाए रखने ,भूजल स्तर को बनाए रखने, पानी के अपव्यय को रोकना, प्लास्टिक सामग्री के उपयोग पर प्रतिबंध, पुरानी विरासत को संजोए रखना, कचरा प्रबंधन, यातायात नियमों का पालन करना इत्यादि पर अपने विचार रखें। संस्था के सदस्य सुनील जालोरी ने सभी छात्र-छात्राओं को शहर को स्वच्छ बनाए रखने हेतु शपथ दिलाई। 

इस कार्यक्रम में नव्या वर्मा ताशी जैन अनंता थावानी रितिका पाराशर सामहिता वशिष्ठ दीक्षिता वर्मा एंजेल राठौर, यशिका साहू एवं शाश्वत जैन ने मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी विषय पर अपनी-अपने विचार रखें। 

समारोह में संस्था के अध्यक्ष एच एम  जैन, उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मंगल कोषाध्यक्ष धनराज चौधरी सदस्य सुनील जालोरी, रमेश टहलियानी, रमाकांत अग्रवाल, डॉ प्रीति चंडक, यश डाणी, राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य कंवल प्रकाश किशनानी एवं विनीत लोहिया ने संगीता आचार्य को शॉल ओढ़ाकर  स्मृति चिन्ह भेंट किया। स्कूल प्रशासन की ओर से सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। समारोह का संचालन अर्पिता भटनागर ने किया। उपाध्यक्ष गिरधारी लाल मंगल ने संस्था की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ