अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर निर्वाचन विभाग ने शतायु मतदाताओं का किया अभिनंदन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), अजमेर की मुख्य चुनाव शाखा की ओर से अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलेभर में शतायु मतदाताओं के सम्मान का आयोजन किया गया।
इसी क्रम में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम प्रथम अभिषेक गोयल तथा एडीएम शहर श्री प्रवीण कुमार ने 104 वर्ष की मतदाता सिस्टर ब्रैंडन को माला पहनाकर एवं मतदाता सम्मान प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उनका मुंह मीठा करवाकर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में उनके योगदान का अभिनंदन किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि वरिष्ठ मतदाता लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं। उनका मतदान के प्रति निरंतर विश्वास एवं सहभागिता नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने मतदान को प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण अधिकार एवं कर्तव्य बताते हुए मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में चुनाव मुख्य शाखा की स्वीप प्रभारी मीना शर्मा, भवानी सिंह गहलोत, जिला स्वीप समन्वयक रामविलास जांगीड़, अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी शिवचरण चौधरी, योगेश मीणा एवं सुरेंद्र सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ