Ticker

6/recent/ticker-posts

वृद्धाश्रम की आवासी राज मोहिनी का निधन, अंतिम संस्कार किया

वृद्धाश्रम की आवासी राज मोहिनी का निधन, अंतिम संस्कार किया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
प्रगति नगर कोटड़ा स्थित ताराचंद हुंदलदास खानचंदानी सेवा संस्था की श्री अमरापुर सेवा घर वृद्धा आश्रम में दिल्ली निवासी 85 वर्षीय राज मोहिनी पुत्री स्वर्गीय पंडित देशराज आज प्रातः निधन हो गया, जिसे आश्रम के ट्रस्ट्रीयों व आवासियों ने मिलकर उनका अंतिम संस्कार किया।

संस्था के अध्यक्ष कंवल प्रकाश ने बताया कि पिछले 18 माह से राज मोहिनी आश्रम में रह रही थी, जिसकी कोई संतान नहीं थी, उनके दूर के रिश्तेदारों को प्रातः सूचित किया गया, जय अम्बे मंदिर द्वार उपलब्ध शव वाहन से ऋषि उद्यान श्मशान घाट पर ले जाया गया। उसके बाद विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में आने वाला खर्च संस्था द्वारा वहन किया गया।

सचिव शंकर बदलानी ने बताया कि एक माह से बीमार चल रही थी जिसकी सेवा आश्रम द्वारा की जा रही थी। आश्रम वृद्धजनों की सेवा कर रहा है वह प्रातः, दोपहर व सायं का भोजन के साथ दवा, आवास व अन्य सुविधाएं भामाशाहों के सहयोग से उपलब्ध करवा रहा है।

इस अवसर पर डॉ. अशोक, रमेश मेंघानी, डॉ. भरत छबलानी, मुकेश मेहरा, मुकेश चौधरी व वृ़द्धाश्रम में रहने वाले आवासी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ