तीर्थाणी को प्रदेश कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान मंत्रालयिक कर्मचारी परिषद की प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक महासंघ कार्यालय, जयपुर में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश सोलंकी, महासंघ प्रभारी कैलाश शर्मा, महासंघ प्रदेशाध्यक्ष मेघवान सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश शर्मा, धर्म जागरण मंच के चित्तौड प्रान्त अध्यक्ष महिपाल सिंह राठौड़ की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित की गई।
बैठक में मंत्रालयिक कर्मचारियों की मांगो पर राज्य सरकार के समक्ष की गई वार्ता पर चर्चा करते हुये शीघ्र ही शिष्टमण्डल पुनः सरकार से वार्ता करेगा। संगठन के विस्तार के लिये विभिन्न जिलों में प्रवास व बैठक कर राष्ट्रीय विचारधारा के कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी जायेगी। प्रदेश कार्यसमिति व जिला पदाधिकारियों को भी संगठन विस्तार कर आगामी समय में प्रदेश अधिवेशन का जयपुर में आयोजित किया जायेगा।
अरविन्द राव प्रदेशाध्यक्ष को जिम्मेदारी
परिषद के अध्यक्ष रहे रणधीर सिंह कच्छावा के असामयिक निधन के कारण रिक्त हुये पद पर वर्तमान महामंत्री उदयपुर के अरविन्द राव को प्रदेशाध्यक्ष का दायित्व दिया गया। अजमेर के महेन्द्र कुमार तीर्थाणी को पुनः प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जयपुर के कमलेश शर्मा को प्रदेश महामंत्री, संदीप कुमार धाभाई प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेम शंकर आमेटा को प्रदेश कोषाध्यक्ष व लीलाधर लम्बोरा को जयपुर संभाग अध्यक्ष की दायित्य दिया गया। शेष कार्यकारिणी का शीघ्र जिम्मेदारी तय की जायेगा।
बैठक का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संगठन गीत कपिल खाण्डल ने प्रस्तुत किया। प्रदेश संरक्षक अनूप सक्सेना ने संगठन की गठन से अब तक की विस्तृत जानकारी दी। सभी का साफा पहनाकर लज्जाशंकर नागदा व साथियों ने स्वागत सत्कार किया। सभी ने सामूहिक राष्ट्रगान कर समापन किया गया।
बैठक में नन्दलाल गुर्जर, राकेश शर्मा, दिनेश शर्मा, राजेन्द्र मीणा, राजेश शर्मा, जितेन्द्र अजमेरा, महेश दौसाया, विजय कृष्ण भारद्वाज, रामगोपाल गुर्जर, मंतव्य शर्मा, नन्दकिशोर चौधरी, धीरज शर्मा, रामकुमार यादव, हजारीलाल स्वामी सहित विभिन्न जिलों के पदाधारी उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ