अजमेर (अजमेर मुस्कान)। लायनेस क्लब की पूर्व मल्टीपल काउन्सिल चेयरमैन लायन ललिता दवे की अष्टम पुण्यतिथि पर शनिवार को विभिन्न सेवा कार्य संपादित कराए गए ।
डिस्ट्रिक मीडिया कॉर्डिनेटर लायन राजेंद्र गांधी ने बताया कि लायंस क्लब शौर्य द्वारा गुरुवार को पंचशील स्थित स्थित नगरनिगम द्वारा संचालित गौ शाला में एक ट्राली हरा चारा अशक्त गायों के लिए डाला गया । लायंस क्लब वेस्ट द्वारा लोहागल रोड स्थित अपनाघर में वहां रह रहे प्रभुजन को दोपहर का भोजन कराया गया । लायंस क्लब पृथ्वीराज द्वारा पुलिस लाइन निवासी एक विकलांग छात्र को ट्राय साइकिल प्रदान की गई ।
इस अवसर पर पूर्व प्रांतपाल लायन ओ एल दवे, शौर्य की अध्यक्ष लायन रीना श्रीवास्तव, महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति लायन आभा गांधी, लायन अंशु बंसल, लायन राजकुमारी पांडे, लायन राजेंद्र गांधी, लायन स्मिता दवे सहित अन्य मौजूद थे ।

0 टिप्पणियाँ