Ticker

6/recent/ticker-posts

राशन डीलर का प्राधिकार पत्र निलम्बित

राशन डीलर का प्राधिकार पत्र निलम्बित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
सेवा पखवाड़े के शिविरों के दौरान लापरवाही बरतने पर एक राशन डीलर का प्राधिकार पत्र निलम्बित किया गया है।


जिला रसद अधिकारी नीरज कुमार जैन ने बताया कि प्रवर्तन निरीक्षक पुष्कर राहुल वेदवाल द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान खाद्य विभाग के अन्तर्गत एनएफएसए में लम्बित आवेदनों का निस्तारण, आधर सीडिंग, केवाईसी एवं एलपीजी मैपिंग जैसे अति महत्वपूर्ण कार्य किये जा रहे है। शिविर के तहत शुक्रवार 26 सितम्बर को पीसांगन उपखण्ड में बिक्रिचियावास में कैंप आयोजित किया गया था। इसके अन्तर्गत राशन डीलर श्री प्रवीण जैन बिना किसी सूचना के शिविर से अनुपस्थित रहा। दूरभाष से सम्पर्क किए जाने पर भी मौके पर उपस्थित नहीं हुए तथा ना ही किसी प्रतिनिधि को भेजा। इसके कारण कैम्प में काफी न्यूनतम प्रगति हुई। इन सभी गंभीर अनियमितता को ध्यान में रखते हुए प्रवीण जैन पोस कोड 2287 का प्राधिकार पत्र तुरन्त प्रभाव से निलंबित गया है।


उन्होंने बताया कि खाद्यान्न वितरण सुविधा के लिए निलम्बन के दौरान इस उचित मूल्य दुकान को निकटस्थ एफपीएस कोड 15760 श्री मुकेश से अटैच कर अग्रिम आदेशों तक अधिकृत किया गया है। साथ ही एफपीएस कोड 31107 पूर्व में एफपीएस कोड 2287 श्री प्रवीण जैन से अटैच चल रही थी। उसको अब अग्रिम आदेशों तक निकटस्थ एफपीएस कोड 1291 जीएसएस मांगलियावास से अटैच किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ