अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत शनिवार को मुख्य अतिथि अजमेर दक्षिण विधायक श्रीमती अनीता भदेल द्वारा मदार अजमेर रेलवे स्टेशन से हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ की विशेष ट्रेन रवाना की गयी।
देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गिरीश कुमार बचानी ने बताया कि विभाग की ओर से संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2025 के अन्तर्गत शनिवार को कुल 780 यात्रियों को हरिद्वार-ऋषिकेश- अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ की तीर्थ यात्रा पर भेजा गया। इसको हरी झंडी अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने दिखाई। इसमें अजमेर संभाग के 404 यात्रियों को हरिद्वार-ऋषिकेश-अयोध्या-वाराणसी-सारनाथ की यात्रा के लिए रवाना किया गया। यह विशेष ट्रेन वातानुकूलित है। यह 6 दिवसीय यात्रा है। इसकी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग द्वारा आईआरसीटीसी के माध्यम से करायी गई है। यात्रियों को भोजन, आवास एवं अन्य समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क उपलब्ध करवायी गई है।

0 टिप्पणियाँ