Ticker

6/recent/ticker-posts

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुए आयोजित

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुए आयोजित

20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक हुए आयोजित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अतिरिक्त जिला कलक्टर की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य आयोजना अधिकारी रुद्रा रेणु ने 20 सूत्री कार्यक्रम के सम्बंधित विभागों की माह नवम्बर की मासिक प्रगति से अवगत कराया। माह नवम्बर की प्रगति के अनुसार 20 सूत्री कार्यक्रम में राजीविका के सूत्र एसएचजी प्रमोटेड व रिवॉल्विंग फण्ड, स्थानीय निकाय विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के सूत्र संस्थागत प्रसव व अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सूत्र में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध उपलब्धि कम रही। शेष विभागों की प्रगति सन्तोषजनक रही।

बैठक में सम्बन्धित विभागों को इस वित्तीय वर्ष 2025-26 की शेष अवधि में आवण्टित लक्ष्यों के विरुद्ध शत-प्रतिशत गुणात्मक एवं मात्रात्मक उपलब्धि अर्जित करने हेतु निर्देशित किया गया। राजीविका के सूत्र एसएचजी प्रमोटेड व रिवॉल्विंग फण्ड सी श्रेणी में हैं। इन्हें ए श्रेणी व शत-प्रतिशत उपलब्धि के साथ राज्य स्तर की रैंकिंग में जिला अजमेर अग्रणी जिला बने इसके लिए अभी से कार्य योजना बनाकर वित्तीय वर्ष के शेष रहे महीनों में शत-प्रतिशत मात्रात्मक गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। सभी सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को 20 सूत्री कार्यक्रम की मासिक प्रगति सूचनाएं प्रतिमाह एक तारीख तक जिला योजना प्रकोष्ठ को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराने को निर्देशित किया।

मुख्य आयोजना अधिकारी रुद्रा रेणु द्वारा विभाग के अधिकारियों से यह भी अनुरोध किया गया कि वित्तीय वर्ष के शेष माहों में राज्य सरकार से प्राप्त लक्ष्यानुरूप शत प्रतिशत मात्रात्मक व गुणात्मक उपलब्धि अर्जित किया जाना सुनिश्चित करावें। साथ ही विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रेषित की जाने वाली सूचनायें जिला स्तर के विभागीय सक्षम अधिकारी से जांच एवं पुष्टि उपरांत हस्ताक्षरयुक्त मासिक प्रगति सूचना निर्देशानुसार प्रत्येक माह की एक तारीख तक एवं त्रैमासिक प्रगति सूचना आवश्यक रूप से जिला योजना प्रकोष्ठ को प्रेषित कराएं। जिला स्तर से वांछित प्रगति सूचना संकलित तैयार कर निर्धारित समय पर उच्चाधिकारियों व सम्बन्धित विभागों तथा राज्य सरकार को प्रेषित की जा सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ