Ticker

6/recent/ticker-posts

एचकेएच स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लाह से मनाया

एचकेएच स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लाह से मनाया

एचकेएच स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लाह से मनाया

एचकेएच स्कूल में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लाह से मनाया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)।
एच.के.एच. विद्यालय में सोमवार को 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षाेल्लाह से मनाया गया।

विद्यालय चेयरमैन मोतीलाल ठाकुर के सानिध्य में विद्यालय अध्यक्ष अजय ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इस समय विद्यालय निदेशिका किरण ठाकुर, प्राचार्य मधु गोयल प्रधानाध्यापिका रीना करना, प्रवृत्ति प्रभारी ज्योति गोयल एवं समस्त शाला परिवार उपस्थित रहा। ध्वजारोहण के साथ ही राष्ट्रगान की स्वर लहरियाँ वातावरण में देशभक्ति के भाव भर गई।

तत्पश्चात कक्षा 8स की छात्राएँ नम्रता भाटी और मुस्कान शर्मा ने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति श्रद्धा भाव, साथ ही शुभम सेन कक्षा 11 विज्ञान वर्ग ने संविधान के निर्माण के बारे में बताते हुए इसके नियमों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के भाव अपने भाषण द्वारा व्यक्त किये। कक्षा 6, 7, 8 और 9 की छात्राओं ने देशभक्ति  गीत के माध्यम से सबके हृदय में देश-प्रेम और देश-सेवा के भाव भर दिये। कक्षा 6 और 7 के छात्र छात्राओं ने ’यह देश रंगीला नृत्य’ प्रस्तुति द्वारा सबको झूमने पर मजबूर कर दिया।

कक्षा 9 के छात्रो ने ड्रिल के माध्यम से शारीरिक कौशल दिखलाए।

विद्यालय निदेशिका किरण ठाकुर ने सबको संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी छोटी-छोटी गलतियों को सुधारते हुए एक बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं तथा ऐसा करते हुए देश को विकसित बनाना हमारा परम कर्तव्य है।

विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने संविधान को बचाकर देश के निर्माण में भागीदारी का संदेश देते हुए कहा कि तिरंगा झंडा हमारी आन बान शान है।

प्रधानाध्यापिका रीना करना ने गणतंत्र दिवस की बधाइयाँ देते हुए आगंतुकों को धन्यवाद प्रेषित किया।

मंच का संचालन डिंपल देवनानी तथा मनस्वी राठौड़ कक्षा 11 कला वर्ग ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ