Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने महिलाओं की सुविधा और गरिमा की दिशा में बढ़ाया एक और कदम

मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का हुआ शुभारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के द्वारा मुख्यमंत्री बजट घोषणा 2025-26 के अंतर्गत अजमेर शहर के मून्दड़ी मौहल्ला में महिला शौचालय निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि सर्वस्पर्शी एवं समावेशी विकास तभी संभव है जब प्रत्येक वर्ग की सुरक्षा, सुविधा और गरिमा का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि मून्दड़ी मौहल्ला एक प्रमुख बाजार क्षेत्र में है। जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिलाएं खरीदारी एवं अन्य कार्यों के लिए आती हैं। ऎसे में सार्वजनिक शौचालय की अनुपलब्धता के कारण उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ता था। महिलाओं की इस आवश्यक जरूरत को ध्यान में रखते हुए महिला शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुलभ शौचालय की व्यवस्था न केवल उनकी गरिमा और स्वास्थ्य से जुड़ा विषय है, बल्कि यह संवेदनशील प्रशासन और उत्तरदायी शासन की पहचान भी है। राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा के माध्यम से इस आवश्यकता को प्राथमिकता देना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

देवनानी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। इससे क्षेत्र की महिलाओं, छात्राओं एवं आमजन को शीघ्र लाभ मिल सकेगा।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ