एचकेएच स्कूल : 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

एचकेएच स्कूल : 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को दी भावभीनी विदाई

एच के एच विद्यालय के कक्षा 12 सत्र2025-26 के छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने भाव-भीनी विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। कार्यक्रम में कक्षा 12 वाणिज्य, विज्ञान  एवं कला संकाय ने छात्र-छात्राओं में भाग लेते हुए स्कूल में बिताए क्षणों को याद किया।

कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत व अभिनंदन किया। कार्यक्रम का प्रारंभ कक्षा 12 के छात्र प्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती के चरणों में दीप प्रज्ज्वलन से किया गया। इसी क्रम में कक्षा 12 विज्ञान वर्ग के छात्र जयंत ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। विज्ञान वर्ग से स्नेहा यादव और कला संकाय से गुरप्रीत कौर ने विद्यालय में बिताये पलों को याद किया।

कला संकाय की कोमल रावत ने ’सुनहरे पल’ स्वरचित कविता प्र्रस्तुत की। वाणिज्य संकाय की छात्रा चाहत रामचंदानी, पूर्वा टाँक, किरण नैन  और लवीना तुंदवाल ने कविता पाठ के माध्यम से सबको भावुक कर दिया तो कुणाल बदलानी ने अपने वक्तव्य से सबको बीते दिनों की याद दिला दी। इसी क्रम में गणेष, गौरव, हर्षित आदि बच्चों ने अपने हृदय के भाव शब्दों द्वारा व्यक्त किया।

ऋषभ रावत कला संकाय व विज्ञान संकाय से प्रद्युत करमचंदानी ने धन्यवाद प्रेषित कया।

विद्यालय निदेशिका किरण ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि बीते दिनों की गलतियों को भूल दें, आपके लिए संसार खुला हुआ है, प्रयास करो और आगे बढ़ते जाओ।

विद्यालय प्राचार्या मधु गोयल ने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी एकाग्रचित होकर करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का संयोजन  प्रवृति प्रभारी ज्योति गोयल ने किया।