चेटीचंड शोभायात्रा झांकियों के आवेदन शुरू
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। देहली गेट स्थिति पूज्य लालसाहिब मंदिर सेवा ट्रस्ट के तत्वाधान में मनाए जाने वाले तीन दिवसीय चेटीचंड महोत्सव की तैयारी बैठक झूलेलाल धाम परिसर में आयोजित की गई ।
यह जानकारी देते हुए ट्रस्ट के महासचिव जयकिशन पारवानी ने बताया कि राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष माननीय वासुदेव देवनानी के मुख्य आतिथ्य व प्रधान ट्रस्टी प्रभु लौंगानी के सानिध्य में रखी गई।
इस बैठक में सामूहिक चर्चा कर तीन दिवसीय मेले के साथ ही शोभायात्रा को समय से व अनुशासित तरीके से चलाने के लिए व्यापक चर्चा कर निर्णय लिए गए। झांकी कमेटी के कन्हैयालाल सोनी,राजकुमार हरिरामानी, गोपाल बच्चानी, मनोज खेमानी, जयप्रकाश सोनी ने बताया कि झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं से आवेदन प्राप्त हो रहे हैं आवेदन पत्रों की जांच कर संस्था प्रतिनिधियों से विचार विमर्श करके श्रेष्ठता को प्राथमिकता दी जा रही है साथ ही जलूस को अनुशासित तरीके से चलाने के लिए झांकी सजाकर लाने वाली संस्थाओं को अपनी टीम के अध्यक्ष व सचिव के फोटो मय आधार कार्ड व मोबाइल नंबर देने के साथ ही पाबंद किया जा रहा है कि वे 18 मार्च शाम 4 बजे झूलेलाल धाम पहुंच कर शपथ पत्र भर कर झांकी की स्वीकृति प्राप्त करे उक्त दिवस पर शपथ पत्र भरने वाली संस्था को ही झांकी निकालने पर विचार होगा जो नहीं पहुंचेंगे उनके आवेदन निरस्त माने जाएंगे।
बैठक में सुरेश सिंधी, नरेन शाहनी भगत,प्रकाश टहिल्यानी, ताराचंद लालवानी, हीरानंद कलवानी, मनोज पमनानी, पारस लौंगानी, जयकिशन लखियानी, अशोक मटाई, दयाल प्रियानी, प्रकाश जेठरा, अजीत पमनानी, राजेंद्र जयसिंघानी, हरिकिशन टेकचंदानी, जी डी वरिन्दनी, भीष्म मोदियानी, विजय कुमार हंसराजानी, नीतेश भाटिया, दीपक निहलानी, सुनील लालवानी, जय नीतेश आसुदानी, कुमार लालवानी, गौरव मीरवानी आदि उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ