Ticker

6/recent/ticker-posts

विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात : दशकों बाद मिली सड़क, गांव वाले खुश, अब बुजुर्ग भी मंदिर तक जा सकेंगे

विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात : दशकों बाद मिली सड़क, गांव वाले खुश, अब बुजुर्ग भी मंदिर तक जा सकेंगे

विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात : दशकों बाद मिली सड़क, गांव वाले खुश, अब बुजुर्ग भी मंदिर तक जा सकेंगे

खरेकड़ी में एक करोड़ की लागत से बनेगी बाबा रामदेव मंदिर तक सड़क

विधानसभा अध्यक्ष ने दी सौगात : दशकों बाद मिली सड़क, गांव वाले खुश, अब बुजुर्ग भी मंदिर तक जा सकेंगे

देवनानी को 51 किलो फूलों की माला पहनाई, जोरदार स्वागत किया

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के खरेकड़ी गांव के लोगों का दशकों पुराना सपना आज साकार हुआ। गांव से ऊंचाई की ओर बाबा रामदेव मंदिर तक 6 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को सड़क की नींव रख यह सौगात दी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने शनिवार को खरेकड़ी गांव में डीएमएफटी फंड से बनने वाली सड़क का शुभारम्भ किया। यह सड़क एक करोड़  रूपए की लागत से बनेगी। सड़क बनाने से अब बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग और बच्चे भी निर्बाध मंदिर तक जा सकेंगे। खरेकड़ी गोव में दशकों से इस सड़क की मांग बनी हुई थी। श्री देवनानी ने डीएमएफटी फंड से बनने वाली इस सड़क के लिए अनुशंसा की।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने कार्यक्रम में भाग लिया और वर्षों से लंबित इस मांग को पूरा करने पर विधानसभा अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया। रामदेव बाबा मंदिर नवयुवक मंडल द्वारा देवनानी का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते क्षेत्र की आवश्यकताओं को समझना और उनका समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि खरेकड़ी गांव के लोगों की यह मांग काफी समय से लंबित थी। ग्रामीणों ने मंदिर तक जाने के लिए पक्की सड़क की आवश्यकता जताई थी, क्योंकि मंदिर ऊंचाई पर होने के कारण वहां तक पहुंचना काफी कठिन था।

उन्होंने कहा कि अब सड़क बनने के बाद गांव के बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांगजन और बच्चे भी आसानी से मंदिर तक पहुंच सकेंगे। इससे न केवल धार्मिक आस्था को मजबूती मिलेगी बल्कि गांव के समग्र विकास में भी यह सड़क महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विकास राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है और क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विकास कार्य लगातार किए जा रहे हैं।

देवनानी ने कहा कि अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। क्षेत्र के विभिन्न सड़क, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। पेयजल के लिए तीन रिजर्वायर, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए जवाहर लाल नेहरू चिकित्सालय में सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक, गैस आधारित जीएसएस, लेपर्ड सफारी पार्क, आईटी पार्क, साइंस पार्क, मल्टीपर्पज स्टेडियम, कन्वेंशन सेंटर, गांधी भवन बहुमंजिला लाइब्रेरी, नगर वन, शिक्षण संस्थान से जुड़े कई कार्य अजमेर को विकास के पथ पर आगे बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर अजयसर उप सरपंच राम सिंह रावत, मण्डल अध्यक्ष श्री दीपक, गोपाल, चीता, रजाक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष सीता राम,  शक्ति प्रभारी हनुमान महाराज, नारायण, राजू, रामदेव मंदिर पुजारी पुसाराम, नारायण, तेजा, साजन, बाबा रामदेव विकास समिति अध्यक्ष बशीर, पांचु, नवयुवक मंडल अध्यक्ष सलीम, गणपत, महेन्द्र खेडा, हेमन्त, श्रवण, रमजान, जवाहर, ओम, लक्ष्मण रावत, मोहन, बहादुर, सलेमान, साजन सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ