राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। माखुपुरा स्थित राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विश्व महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण, महिला उत्पीड़न तथा महिलाओं के लिए स्वरोजगार के विविध अवसरों से संबंधित विषयों पर जागरूकता नाटिकाओं का प्रभावी प्रस्तुतीकरण किया गया।
राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अजमेर के सहायक निदेशक (प्रशिक्षण) शैलेन्द्र माथुर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में आत्मविश्वास का विकास करना तथा समाज में महिलाओं के अधिकारों और अवसरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं और तकनीकी शिक्षा के माध्यम से वे आत्मनिर्भर बन सकती है।
कार्यक्रम में कोपा व्यवसाय की छात्रा निशा, संजना, करिश्मा, सेठी, रीटा ने महिला सशक्तिकरण व महिला शिक्षा पर नाटिका रूपी प्रस्तुती दी। वहीं कोपा व्यवसाय की कोमल गुर्जर, पूनम, रश्मि ने अपने विचार व्यक्त किए। इलेक्ट्रोनिक्स व्यवसाय की छात्रा पायल, संजना, कोमल, मोनिका, ममता, अंकिता ने महिला उत्पीड़न पर नाटिका प्रस्तुत की। वहीं छात्रा पूनम कुमारी ने क्वीज का आयोजन किया। मंच संचालन कुमारी मीनाक्षी ने किया। अखिल भारतीय छात्र संघ की कुमारी रश्मि ने सभी का तिलक लगा स्वागत किया एवं छात्राओं को नियमित प्रशिक्षण के लिए अभिप्रेरित किया।
कार्यक्रम में समूह अनुदेशक महेश पंचौली, अनुदेशक मोनिका तंवर आदि सम्पूर्ण स्टॉफ उपस्थित रहा।

0 टिप्पणियाँ