महात्मा गांधी सर्वाेदय विचार परीक्षा का आयोजन 29 मार्च को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। महात्मा गांधी सर्वाेदय विचार परीक्षा का आयोजन 29 मार्च को किया जाएगा।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि महात्मा गांधी सर्वाेदय विचार परीक्षा का आयोजन रविवार 29 मार्च को प्रातः 10 बजे से 11.30 बजे तक होगा। इस परीक्षा के लिए 3 ग्रुप निर्धारित किए गए है। ग्रुप-1 मे कक्षा 6 से 8 के 1204, ग्रुप-2 में कक्षा-9 से 12 के 2249 तथा ग्रुप-3 में महाविद्यालय स्तर के 60 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इस प्रकार कुल 3513 परीक्षार्थी महात्मा गांधी सर्वोदय विचार परीक्षा के लिए पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा राज्य के 40 जिला मुख्यालयों के कुल 42 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित होगी। प्रतापगढ़ जिले में कोई छात्र पंजीकृत नहीं होने के कारण वहां परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ