Ticker

6/recent/ticker-posts

14 मार्च का सिन्धु रत्न व वरिष्ठजन सम्मान

14 मार्च का सिन्धु रत्न व वरिष्ठजन सम्मान

14 मार्च का सिन्धु रत्न व वरिष्ठजन सम्मान

23 मार्च सिन्धु संस्कृति मेला, टेलेन्ट शो व सिन्धी खानपान प्रतियोगिता

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिन्धी समाज महासमिति अजमेर द्वारा चेटीचंड पखवाड़े के तहत 14 मार्च 2026 को सिन्धु रत्न व वरिष्ठन सम्मान व 23 मार्च 2026 को सिन्धी लेडिज क्लब, श्री ताराचन्द हुंदलदास खानचन्दानी व सांई बाबा मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में सिन्धु संस्कृति मेला, टेलेन्ट शॉ, लाडा, गायन, नृत्य व सिन्धी खान-पान (ताप) प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

14 मार्च को सिन्धु रत्न सम्मान

संयोजक गिरधर तेजवानी ने बताया कि 14 मार्च को प्रातः 11 बजे सिंधी समाज महासमिति एवं सिंधु इतिहास व साहित्य शोध संस्थान के तत्वावधान में 5 सिन्धु रत्न सम्मान दिए जाएंगे व 11 सिन्धी अरबी व देवनागरी भाषा का लेखन और बोली के जानकार 60 वर्ष से अधिक वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाएगा, जो सिन्ध के पुराने लेखक, साहित्यकार व इतिहासकार बंधुओं का एक लिपी से दूसरी लिपी में परिवर्तन करने में सहयोग करेंगे।

23 मार्च 2026 को सिन्धु संस्कृति मेला, टेलेन्ट शॉ व सिन्धी खानपान प्रतियोगिता

सिन्धी समाज महासमिति, सिन्धी लेडीज क्लब, सांई बाबा मंदिर ट्रस्ट व अमरापुर सेवा घर के तत्वावधान में टेलेन्ट शो-नृत्य-लाडा गीत, ताम चटाभेटी, सिन्धु संस्कृति मेले का आयोजन किया जाएगा।

ताम प्रतियोगिता के संयोजक हेमा दीपक साधवानी ने बताया कि सिन्ध के खान-पान को नई पीढ़ी तक जानकारी देने के लिए ताम प्रतियोगिता का आयोजन सांई बाबा मंदिर, अजय नगर में आयोजन किया जाएगा।  

सिन्धी संस्कृति मेले में सिन्धी भोजन व नाश्ते की स्टॉले समाज के प्रतिनिधियों द्वारा लगाई जाएगी। मेले में स्टॉल लगाने के लिए शंकर बदलानी से 9251003143 पर सम्पर्क कर सकते है।

टेलेन्ट शॉ-नृत्य-लाडा गीत की संयोजक दिशा किशनानी व प्रेम केवलरमानी ने बताया कि सिन्ध के नृत्य-लाडा गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, इस प्रतियोगिता में फार्म 18 मार्च को 5 बजे तक मंगलम एजेंसीज एसबीआई बैंक के पास केसरगंज, प्रकाश फोटो स्टेट स्टेशन रोड, द स्मार्ट आउटफिट स्वामी कॉम्पलेक्स, कचहरी रोड, पर प्राप्त कर सकते है, जिसमें विजेताओं को आकर्षण पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में किसी भी उम्र के प्रतिभागी भाग ले सकते है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ