तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल 7 से 10 मार्च तक
एनएसडी रंगमंडल के चर्चित नाटकों की अजमेर में होगी प्रस्तुति
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। शहर में रंगमंच और कला प्रेमियों के लिए 7 से 10 मार्च तक जवाहर रंगमंच, अजमेर में तृतीय अजमेर थिएटर फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा।
समारोह से अपना थियेटर संस्थान के यॉबी जॉर्ज ने बताया कि चार दिवसीय थिएटर फेस्टिवल में नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, नई दिल्ली के रंगमंडल द्वारा चर्चित और श्रेष्ठ नाटकों की प्रस्तुतियां का मंचन प्रतिदिन शाम 7 बजे किया जायेगा। समारोह में प्रवेश निःशुल्क रहेगा।
समारोह से जुडे़ राजेन्द्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थिएटर फेस्टिवल संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार, नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा नई दिल्ली, कला एवं संस्कृति विभाग, राजस्थान सरकार, जिला प्रशासन अजमेर तथा अजमेर विकास प्राधिकरण के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन अपना थिएटर संस्थान द्वारा किया जा रहा है, इस आयोजन में आधुनिक नाट्य कला संस्थान, आप-हम संस्थान् कला अंकुर, इंडियन लेडीज क्लब, द टर्निग पांइट पब्लिक स्कूल, तथा न्यू आदर्श शिक्षा समिति सहयोगी संस्थाओं के रूप में सहभागिता निभा रही हैं।
संस्था के निरंजन ने बताया कि एनएसडी के इन नाटको को देखने के लिए अच्छी खासी राशि खर्च करनी पड़ती है परंन्तु अजमेर शहर के कलाकारों व दर्शकों यह सभी नाटक निःशुल्क देखने को मिलेगे। आयोजन ने बताया कि सीट सीमित है, समय से पूर्व आकर अपना स्थान ग्रहण करना होगा।

0 टिप्पणियाँ