Ticker

6/recent/ticker-posts

त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किए ब्रह्मा मंदिर में दर्शन

त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किए ब्रह्मा मंदिर में दर्शन

त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किए ब्रह्मा मंदिर में दर्शन

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु मंगलवार को पुष्कर के प्रवास पर रहे। इस दौरान उन्होंने सपत्नीक जगत पिता ब्रह्मा जी के मंदिर पर दर्शन कर विधि विधान के साथ पूजा की। इसके अतिरिक्त मंदिर परिसर स्थित अन्य देव प्रतिमाओं को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना कर देश की समृद्धि एवं विश्व में शांति की कामना की।

इस अवसर पर जिला कलक्टर लोक बन्धु, पुलिस अधीक्षक हर्ष वर्धन अगरवाला, अतिरिक्त जिला कलक्टर चंद्रशेखर भंडारी, उपखंड अधिकारी  गुरु प्रसाद तंवर सहित अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने किए ब्रह्मा मंदिर में दर्शन

राज्यपाल ने दरगाह शरीफ में की जियारत

त्रिपुरा के राज्यपाल इन्द्रसेना रेड्डी नल्लु ने मंगलवार को अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध दरगाह शरीफ में हाजिरी देकर ख्वाजा गरीब नवाज हजरत मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर अकीदत के फूल पेश किए एवं चादर अर्पित की। उन्होंने दरगाह में जियारत कर देश एवं प्रदेश में अमन-चौन, आपसी सौहार्द तथा विश्व शांति के लिए दुआ मांगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ