Ticker

6/recent/ticker-posts

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती : देशभक्ति सांस्कृतिक व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती : देशभक्ति सांस्कृतिक व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती : देशभक्ति सांस्कृतिक व पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न

आठ प्रतियोगिताओं में लगभग 400 विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। यशस्वी हिन्दू सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860वीं जयंती के अवसर पर तारागढ़ की तलहटी स्थित सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक संध्या तथा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के शुभारम्भ में स्मारक पर स्थित चामुण्डा माता के मंदिर पर पूजा अर्चना के बाद अतिथियों द्वारा सम्राट पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर विधानसभाध्यक्ष वासुदेव देवनानी, धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत, अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल, मसूदा विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत, भाजपा देहात अध्यक्ष जीतमल प्रजापत सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष व पूर्व सासंद ओंकार सिंह लखावत ने स्वागत भाषण में कहा कि 45 दिन से चल रही प्रतियोगिताओं व गतिविधियों की जानकारी सभी से सांझा की और साथ में कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान की शौर्य गाथा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हमें कटिबंध होना होगा। राष्ट्र के सामने युवा पीढ़ी के माध्यम से पहुंचना होगा। पृथ्वीराज स्मारक की परिकल्पना और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान एक राष्ट्रीय पहचान और चेतना पुंज हैं जो हमें हर वक्त संबल प्रदान करता है। 

सम्राट पृथ्वीराज चौहान स्मारक पर आयोजित समरोह में अतिथियों के उद्बोधन

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान भारतीय इतिहास के ऐसे महानायक हैं जिन्होंने विदेशी आक्रांताओं के विरुद्ध संघर्ष कर राष्ट्र गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखा। उनके जीवन से हमें साहस, संगठन और राष्ट्र समर्पण की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि इतिहास केवल स्मरण के लिए नहीं बल्कि उससे प्रेरणा लेकर भविष्य निर्माण के लिए होता है, इसलिए युवा पीढ़ी को अपने महापुरुषों के आदर्शों को अपनाना चाहिए।

भारत सरकार में केन्द्रीय कृषि मंत्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान केवल राजस्थान ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण भारतवर्ष की आन, बान और शान के प्रतीक हैं। उनका अद्वितीय शौर्य, राष्ट्रभक्ति और मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित जीवन आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि हमें अपने गौरवशाली इतिहास को नई पीढ़ी तक पहुंचाना होगा ताकि युवा वर्ग राष्ट्रहित, संस्कृति और स्वाभिमान के मूल्यों को आत्मसात कर सके। 

अजमेर दक्षिण विधायक अनिता भदेल ने कहा कि राष्ट्र रक्षा का संकल्प हमें लेना होगा वीर योद्धा की गाथाओं को देश और दुनिया तक पहुंचाना हमारा कर्तव्य है। 

मसूदा विधायक वीरेन्द्र सिंह कानावत ने कहा कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान का जीवन केवल वीरता की गाथा नहीं बल्कि सांस्कृतिक चेतना, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्ररक्षा का अनुपम उदाहरण है। शिक्षा संस्थानों की जिम्मेदारी है कि वे विद्यार्थियों को अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के योगदान से परिचित कराएं ताकि उनमें राष्ट्रीय चेतना और चरित्र निर्माण का भाव विकसित हो। उन्होंने कहा कि पृथ्वीराज चौहान की प्रेरणा से युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

जनप्रतिनिधियों  व अन्य वक्ताओं ने भी पृथ्वीराज चौहान के जीवन और व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और उनकी प्रेरणा से वर्तमान युवा पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। 

ज्येष्ठ कृष्णा द्वादश के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में पर्यटन विभाग द्वारा विभिन्न आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण श्रीमती राधा द्वारा घूमर नृत्य, सुश्री नवनीत पंजाबी द्वारा देशभक्ति गायन, सम्राट पृथ्वीराज चौहान की वीरता गीत गाया तो दर्शको ने जमकर तालियां बजाई। नरेन्द्र सोलंकी (पुष्कर) द्वारा नगाड़ा वादन, राजेश नाथ द्वारा कालबेलिया नृत्य ने दर्शको का मन मोह लिया। रामकुमार नाथ (हनुमानगढ) द्वारा बीन वादन, कैलाश निमावत (मेड़ता) द्वारा राजस्थानी गीत व भजन प्रस्तुत कर राज्य की ऐतिहासिक कला व संस्कृति का मनमोहक प्रदर्शन किया गया। प्रवेश द्वार पर राजेश भाट व कलाकारों ने कच्छी घोड़ी नृत्य द्वारा आगतुंकों का परम्पारिक रूप से स्वागत किया। कार्यक्रम का जोशीला संचालन दिलीप पारीक ने किया। स्वागत उद्बोधन पूर्व उप महापौर संपत सांखला तथा धन्यवाद कंवल प्रकाश किशनानी ने दिया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक हरीश झामनानी, सुरेष गोयल, सत्यनारायण भंसाली, हिम्मत सिंह राठौड, वीरेन्द्र सिंह राठौड़, रेखा गोयल, राकेष डीडवानियां, सुनील दत्त जैन, विनीत लोहिया, नन्द कुमार शर्मा, शैलेन्द्र परमार, रमेश एच लालवानी, दुर्गा प्रसाद शर्मा, मुकेश कुमार खींची, देवदत्त डाबरा, विजय लक्ष्मी सैनी, हेमलता डाबरा, प्रो. अरविन्द पारीक, डॉ. राजू शर्मा सुमन साहू, भैरू लाल गुर्जर, शिवप्रसाद गौतम, कुलदीप सिंह, विष्णु अवतार  भार्गव, चन्द्रभान प्रजापति, नन्द कुमार शर्मा, आदि उपस्थित थे।

जयंती समारोह के अवसर पर 10 अप्रेल से कार्यक्रम प्रारम्भ हो गए थे जो 17 मई तक रंग भरो, राईफल शूटिंग, लॉन टेनिस, रोल स्केटिग, प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताऐं आयोजित की गई। जिसे भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर द्वारा प्रायोजित स्मृति चिन्ह भेंट किये व समारोह समिति द्वारा प्रमाण पत्र भेंट किये गये।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान रंग भरो प्रतियोगिता के शहर स्तर के विजेता

प्रथम आकृति यादव सेंट पॉल स्कूल, द्वितीय निलाक्षी खेतावत एच.के.एच. पब्लिक स्कूल, तृतीय साक्षी ज्ञानचंदानी सेंट मेरी कॉन्वेट व सांत्वना सनमय द मॉस्काट स्कूल व वरिष्ठ वर्ग में प्रथम मंयक कपूर सेंट एन्सलम स्कूल, द्वितीय रि़िद्धमा सिंह सेंट पॉल स्कूल, तृतीय ईशल आलिया, सेंट मेरी कॉन्वेट स्कूल व सात्वना पलक मीना, रा.उ.मा.वि. श्रीनगर रोड व जिया रा.केन्द्रीय बा.मा.वि.पुरानीमंडी के विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यालय स्तर के विजेताओं को समारोह में सम्मानित किया गया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान हॉकी प्रतियोगिता विजेता व उपविजेता को किया सम्मानित

खेल प्रभारी विनीत लोहिया ने बताया कि हॉकी प्रतियोगिता में एकादश पृथ्वीराज चौहान एकादश मयूर टांक, वैभव शर्मा, हिमांक मिश्रा, सचिन चौधरी, अविनाश, देवेन्द्र नाथ,  मंुशी खटिक, दर्शिल, वसी खान, रोहन, कुशाल सिंह रावत, प्रथम, मो. साद, आकाश जैन आर्यन, साहिल, चेतन शर्मा, रूद्धाक्ष विजेताओं को सम्मानित किया व उपविजेता टीम एकादशी बांदनवाडा के इरमान खान, बबलू, सहदेव विशुदेव, लोकेश, राजाराम, विकास,आकाश, दीपक, कृष्णा विजय, हंसराज को सम्मानित किया गया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

टेनिस प्रतियोगिता में छात्र व छात्रा वर्ग अंडर 10 में विजेता तारांक रघुवंशी व उपविजेता उमिका ब्रहम्वर, छात्र वर्ग में अंडर 12 में अभिराज सिंह, उपविजेता राज, छात्रा वर्ग अंडर 12 में चार्वी मिश्रा, उपविजेता परिधि राठौड छात्र वर्ग अंडर 14 में सुशांत मीणा व उपविजेता नक्ष जेठानी, छात्र वर्ग में अंडर 18 में समर्थ प्रताप सिंह, व उपविजेता हितविक, पुरूष वर्ग में डॉ. भोपेन्द्र कटारिया, उपविजेता मनोज पंवार, पुरूष डबल वर्ग में डॉ. भोपेन्द्र कठारिया व विकास, उपविजेता सुशांत मीना, अर्जुन सिंह को सम्मानित किया गया। 

“सम्राट पृथ्वीराज चौहान प्रथम रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता”

रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान स्केटर्स प्रज्वल, परीक्षित दाधीच, अरुल गोयल, चौधरी हिमांशी सिंह, अनन्या जैन, योगी सेन, निर्भय साहू, आराध्या वशिष्ठ,  दृष्टि रावत, हिमांक सिंह गहरवार, निर्षेक्ष नवदीप, तनिष्का दाधीच, प्रियांशी रावत, पुनित सैनी, लक्ष्य सोमलिया, ऋतिका चौधरी, भारती चौधरी, द्वितीय स्थान प्राप्तकर्ता स्केटर्स देवांश जाग्रत, जयांश खंडेलवाल, आध्या शर्मा, लक्षिका मकवाना, लविन जैन, गौरांश रामचंदानी, आरफा अली, माही, भव्यांश मेघवंशी, मोक्ष मित्तल, ऋतिका रावत, रोनक रावत, नंदिनी शर्मा, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता स्केटर्स, रुद्र सांखला, भौमिक अग्रवाल, अरित्रिका गौतम, हृदया गौरव, यश, फैजान हुसैन खान, नैना भारद्वाज, एंजेल, केनिल सत्यवाना, प्रिंस, दिशानी मकवाना, तनमय गेहलोत, सना खान को मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवनी व सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जीवनी व सड़क सुरक्षा पर प्रश्नोत्तरी विजेता शुभी पाटनी व आदित्य प्रजापति प्रथम, निकिता कुमारी द्वितीय, मानव सांखला तृतीय रहे व 6 सांत्वना पुरस्कार में मनस्वी राठौड, पृथ्वी सिंह, दिलराज मीणा, टीना यादव, चित्रांशी राठौड़, सोनाली मुकेश को हेलमेट व प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

सम्राट पृथ्वीराज चौहान देश भक्ति सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता

सामुहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम संेट एन्सलम, द्वितीय गुरूकुल पब्लिक स्कूल बडल्या व तृतीय गुरूकुल पब्लिक स्कूल भगवानगंज को सम्मानित किया गया।

सम्राट पृथ्वीराज चौहान देश भक्ति एकल गीत प्रतियोगिता

एकल गीत प्रतियोगिता में प्रथम द मस्कॉट स्कूल, द्वितीय एच.के.एच. पब्लिक स्कूल व तृतीय जीनियस कॉन्वेट सी.सै स्कूल को सम्मानित किया गया। 

सम्राट पृथ्वीराज चौहान शूटिंग प्रतियोगिता

शूटिंग प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर सीनियर पुरुष वर्ग में तनिष सिवासिया प्रथम, करणी सिंह द्वितीय एवं सैयद ज़रार तृतीय रहे। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर सीनियर महिला वर्ग में अभिलाषा प्रथम, भूमिका सिंह द्वितीय एवं सौम्य सिंह तृतीय रहीं। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर जूनियर महिला वर्ग में सौम्या सिंह प्रथम, जाह्नवी चौधरी द्वितीय एवं दिविजा चौधरी तृतीय रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर सीनियर पुरुष वर्ग में सुमित चौधरी प्रथम, हर्षित कुमार कुमावत द्वितीय एवं लक्ष्य सिंह राठौड़ तृतीय रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर सीनियर महिला वर्ग में हृतिवि चौधरी प्रथम, शालु चौधरी द्वितीय एवं हिमांशी शेकनी तृतीय रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में भारत सिंह प्रथम एवं अमन गुर्जर द्वितीय रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर जूनियर महिला वर्ग में साक्षी राठौड़ प्रथम एवं मृणाल कंवर द्वितीय रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर यूथ पुरुष वर्ग में आशीष टांडी प्रथम, विक्रम गुर्जर द्वितीय एवं उदय सिंह राठौड़ तृतीय रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर यूथ महिला वर्ग में ह्रितिवि चौहान प्रथम, सिमरन शर्मा द्वितीय एवं हिमांशी शेकनी तृतीय रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर दिव्यांग महिला वर्ग में दिव्यादिया राठौड़ प्रथम रहीं। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर लिटिल चौम्प पुरुष वर्ग में अली जैद हुसैन प्रथम रहे। 10 मीटर ओपन साइट राइफल एनआर जूनियर पुरुष वर्ग में विक्रमादित्य प्रथम रहे। 10 मीटर ओपन साइट राइफल एनआर यूथ पुरुष वर्ग में कृष्णजीत सिंह प्रथम, अव्यान गर्ग द्वितीय एवं अमन सिंह रावत तृतीय रहे। 10 मीटर एयर ओपन साइट राइफल एनआर यूथ महिला वर्ग में ऋषिका सिंह प्रथम रहीं। 10 मीटर ओपन साइट राइफल एनआर लिटिल चौम्प पुरुष वर्ग में अभ्युदय सिंह प्रथम, मोहनीश गुर्जर द्वितीय एवं दिव्यांशु चौहान तृतीय रहे। 10 मीटर ओपन साइट राइफल एनआर लिटिल चौम्प महिला वर्ग में लक्षिता प्रथम एवं मानसी चौहान द्वितीय रहीं। 10 मीटर पिस्टल एनआर मास्टर पुरुष वर्ग में सुनील प्रथम, राजेंद्र सिंह द्वितीय एवं भरत कुमार तृतीय रहे। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर पत्रकार पुरुष वर्ग में सैयद नदीम चिश्ती प्रथम रहे। 10 मीटर एयर पिस्टल एनआर पत्रकार पुरुष वर्ग में विनीत कुमार लोहिया प्रथम रहे। 10 मीटर पिस्टल एनआर अंडर-10 पुरुष वर्ग में प्रथम मेहरा प्रथम रहे। 10 मीटर पिस्टल एनआर सब यूथ पुरुष वर्ग में इज्यराज सिंह जादौन प्रथम, संजय रावत द्वितीय एवं दिव्यांश भड़ाना तृतीय रहे। 10 मीटर पिस्टल एनआर सब यूथ महिला वर्ग में जिया जैन प्रथम, ऋषिता वाट्स द्वितीय एवं शिजरा दायर तृतीय रहीं। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट सब यूथ पुरुष वर्ग में मन्नू चौधरी प्रथम, सैयद ज़रार द्वितीय एवं मनमीत सिंह तृतीय रहे। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट सब यूथ महिला वर्ग में जानवी चौधरी प्रथम, दिविजा चौहान द्वितीय एवं पलक कंवर राठौड़ तृतीय रहीं। 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट एनआर सीनियर मास्टर पुरुष वर्ग में राजेंद्र सिंह प्रथम एवं पुरुषोत्तम तेजवानी द्वितीय रहे। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सभी विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए।

सभी प्रतियोगिता के ऑफिर्शियल को सम्मानित किया गया। मीठे शर्बत की व्यवस्था जीव सेवा समिति द्वारा निःशुल्क की गई, दर्शको के लिए खान-पान व शीतल पेय की स्टॉले भी लगाई गई, जिसका सभी भरभूर आनंद उठाया।

इस कार्यक्रम में नगर निगम, पर्यटन विभाग, अजमेर विकास प्राधिकरण, पृथ्वीराज चौहान ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक शोध केन्द्र मदस विश्वविद्यालय, सम्राट पृथ्वीराज चौहान समारोह समिति तथा भारत विकास परिषद मुख्य शाखा अजमेर का सहयोग रहा। कार्यक्रम संचालन दीलिप पारीक ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ