सुर संगम संगीत समूह : मधुर प्रस्तुतियों से सजी संगीतमय शाम
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । अजमेर शहर का सुर संगम संगीत समूह ग्रुप के तत्वाधान में अजमेर के एक होटल में राग भैरवी पर आधारित गानों की प्रस्तुतियों का सफलतापूर्वक कार्यक्रम एडमिन दयाल प्रियानी के सानिध्य में आयोजित किया गया ।
प्रकाश जेठरा ने बताया कि सुर संगम म्यूजिकल ग्रुप द्वारा आयोजित विशेष संगीत कार्यक्रम में राग भैरवी पर आधारित गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई सभी प्रतिभागियों ने भैरवी पर आधारित एक से बढ़कर एक मधुर गीत प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्र मुक्त कर दिया कार्यक्रम में कमल शर्मा, जे. सी. सिन्हा, अरविंद मिश्रा गुलाब खत्री, दयाल प्रियानी,प्रदीप सोनी दिलीप बच्चानी, लक्ष्मण चैनानी, अभिषेक जैन, सुनील मनवाणी, पी. एल.खेतावत, यज्ञदत्त शर्मा, नरेश विष्णु, किशन लालवानी, लक्ष्मण हरजानी, मीना ख़्यालानी, महादेव करमवानी, विजय सोनी, विजय सिंह चौहान, नवीन गुर, प्रकाश झमटानी, हरीश मसन्द, राजेंद्र काकड़ा आदि गायको ने भक्ति भावपूर्ण और सदाबहार गीतों से वातावरण को संगीतमय में बना दिया।

0 टिप्पणियाँ