Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचायतों के सहयोग से पूरे राजस्थान में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर : मोरवाणी

पंचायतों के सहयोग से पूरे राजस्थान में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर : मोरवाणी

पंचायतों के सहयोग से पूरे राजस्थान में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर : मोरवाणी

राज्य स्तरीय सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 का विद्यार्थियों ने किया स्वागत व दर्शन  

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। भारतीय सिन्धू सभा की ओर से ग्रीष्मकालीन अवकाश में सिन्धी बाल संस्कार शिविरों का आयोजन पूज्य सिन्धी पंचायत, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के सहयोग से पूरे राजस्थान में हो रहा है। ऐसे विचार सभा के प्रदेशाध्यक्ष ईश्वर मोरवाणी ने हरी सुन्दर बालिका विद्यालय में शिविर के उद्घाटन सत्र में प्रकट किये। मोरवाणी ने कहा कि बाल्यकाल से ही मातृभाषा का ज्ञान कराना व महापुरूषों के जीवन के प्रेरणादायी प्रसंगों से बच्चे संस्कारवान होगें।

यात्रा के प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेन्द्र कुमार तीर्थाणी ने कहा कि सभा का प्रयास है कि विद्यार्थियों को सिन्ध के गौरवमयी इतिहास का ज्ञान बढाने के लिये सिन्धू शोध पीठ से जोडना व शोध कार्य करवाना साथ ही प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सिन्धी विश्वविद्यालय की षीघ्र स्थापना हो।

प्रदेश भाषा व साहित्य मंत्री डॉ. प्रदीप गेहाणी ने कहा कि पहली बार सिन्धी बाल संस्कार शिविर की पुस्तक में क्यू.आर. कोड से भी अध्ययन कराने व जानकारी को प्रकाशित करवाया गया है जिससे यह पुस्तक परिवार के लिये अधिक उपयोगी है। प्रदेशाध्यक्ष मातृशक्ति शोभा बसतांणी ने बाल संस्कार शिविरों में मातृशक्ति द्वारा दिये जाने वाले सहयोग के लिये आभार प्रकट किया व कहा कि मातृशक्ति ही भाषा के ज्ञान के साथ सिन्धी व्यंजनों का भी ज्ञान करवाती है जिससे हमें पोष्टिक आहार मिलता है।

प्रचार प्रभारी मूलचन्द बसंताणी ने कहा कि आगामी 3 व 4 अक्टूबर 2026 को राजधानी जयपुर में तृतीय प्रदेष स्तरीय सिन्धी पंचायतों के मुखी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें सामाजिक क्षेत्र में अधिक सक्रियता व संगठन मजबूत होगा।

सिन्धु संस्कृति गौरव रथ का स्वागत व अवलोकन

भारतीय सिंधु सभा व भारतीय सिन्धु सभा राजस्थान न्यास की ओर से राजस्थान सिन्धी अकादमी के सहयोग से  प्रदेशव्यापी सिंधु संस्कृति गौरव यात्रा 2026 के विद्यालय परिसर में आने पर विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक पूजन किया गया। रथ के दर्शन के साथ प्रचार सामग्री का भी अवलकोन किया गया। रथ पर सिन्धू चिन्ह, महापुरूषों के चित्रों के पोस्टर, सिन्ध के गौरवमयी इतिहास का चित्रण किया गया है।

ईकाई प्रमुख नरेन्द्र सोनी ने बताया कि शिविर में सुधार सभा सचिव दीदी महेश्वरी गोस्वामी, संभाग प्रभारी निरंजन शर्मा, जिला मंत्री रमेश वलीरामाणी, अध्यक्ष नरेन्द्र बसराणी, हरिकिशन टेकचंदाणी ने भी विचार प्रकट किये। रूकमणी वतवाणी, सुनीता भागचंदाणी, सीमा रामचंदाणी, निशि वतवाणी,  ज्योति चोथवाणी, रीना चंदाणी ने अध्ययन, पुष्पा थावाणी व मुकेश शर्मा ने संास्कृति शिक्षण, सीमा शर्मा ने शिक्षण करवाया। कार्यक्रम का संचालन महेश टेकचंदाणी ने किया। स्वागत भाषण प्रदेश मंत्री मनीष गुवालाणी व आभार भगवान पुरसवाणी ने किया।

झूलेलाल मन्दिर में चल रहे शिविर का  अवलोकन

प्रदेश पदाधिकारियो ने प्रातः झूलेलाल मन्दिर, वैशाली नगर में चल रहे सिन्धी बाल संस्कार शिविर का अवलकोन किया व बच्चों से अलग अलग जानकारी प्राप्त की। योगाचार्य दौलतराम थदाणी, मन्दिर अध्यक्ष प्रकाश जेठरा, ईश्वर जैसवाणी, जयप्रकाश मंघाणी मोहन कोटवाणी, पुष्पा शिवनाणी, होतचन्द मोरियाणी व पुरूषोतम जगवाणी ने शिविर की गतिविधियों पर चर्चा की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ