जतोई दरबार में धूमधाम से मनाया गया चण्ड महोत्सव
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब स्वामी होतूराम साहिब दरबार में सिंधी समाज का मासिक पर्व चंड उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
दरबार के मुख्य सेवादार फतनदास ने बताया की शाम 5:30 बजे संगत द्वारा साईं झूलेलाल साहिब जी की जोत जगाकर बहिराणा साहिब आरम्भ किया गया। पुरुषोत्तम मास की महिमा बताते हुऐ कहा की सनातन धर्म की दिव्य परम्पराओ मे पुरुषोत्तम मास का विशेष महत्व है। यह मास केवल अतिरिक्त मास नहीं बल्कि भगवान विष्णु की अनन्त कृपा पाने का मास है, इस मास मे दान पुण्य करने से दुखो का नाश होता है, परिवार मे सुख शांति रहती है।अजीत एण्ड पार्टी द्वारा सिंधी समाज के इष्टदेव साईं झूलेलाल साहिब जी की महिमा के भजन गाये गये, संगत द्वारा विश्व की सबसे ऊँची साईं झुलेलाल साहिब जी की प्रतिमा के आगे आरती कर मानव कल्याण व विश्व शांति के लिए अरदास की गईं।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया की अंत मे पल्लव पहनकर संगत द्वारा साईं झुलेलाल साहिब जी का प्रसाद तहरी-कोरह बांटकर एक दूसरे को चण्ड उत्सव की बधाई दी गईं। राजेश खटवानी, आकन भाई, तुलसी रामचंदानी, किशोर विधानी, मनोज़ झामनानी व अन्य सेवाधारियों ने अपनी सेवाये देकर धर्म लाभ प्राप्त किया।

0 टिप्पणियाँ