युवा पीढ़ी खेल सुविधाओं का करें अधिक उपयोगरू लखावत
पृथ्वीराज एकादश ने बांदनवाड़ा को हराकर जीत खिताब
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद ओंकार सिंह लखावत ने सम्राट पृथ्वीराज चौहान हॉकी प्रतियोगिता के समापन समारोह में कहा है कि युवा पीढ़ी शहर की उपलब्ध खेल सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करते हुए इस शहर राज्य और देश का नाम रोशन करें।
सम्राट पृथ्वीराज चौहान की 860 सी जयंती समारोह के अंतर्गत आयोजित हॉकी प्रतियोगिता के समापन पर उपस्थित खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधित करते हुए लखावत ने कहा कि राजस्थान सरकार एवं स्थानीय प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से और अधिक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा आवश्यकता इस बात की है की अधिक से अधिक खिलाड़ी इन उपलब्ध खेल मैदानों का उपयोग करें जिससे बेहतर तकनीकी और सुविधाओं का विस्तार किया जा सके।
आयोजन समिति के संयोजक कंवल प्रकाश किशनानी ने कहा कि लगभग एक माह से अधिक विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं के आयोजन की अंतिम कड़ी हॉकी प्रतियोगिता में राज्य भर से 9 टीमों ने भाग लिया है। इस अवसर पर समारोह के अतिथि पूर्व कुलपति श्री बी.आर छीपा ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन बॉस्केटबॉल के अन्तराष्ट्रीय खिलाड़ी विनीत लोहिया ने किया
आयोजन सचिव भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉकी प्रशिक्षक नंदकुमार शर्मा ने बताया कि फाइनल मुकाबले में पृथ्वीराज चौहान एकादशी ने बांदनवाड़ा एकादशी को 40 से हराकर खिताब जीता विजेता टीम मध्यांतर के समय 2-0 से आगे थी विजेता टीम की ओर से आकाश ने 2 तथा विक्रम एवं मिश्रा ने 1-1 गोल किए। फाइनल मुकाबले के निर्णायक बलराज चौहान एवं डॉक्टर कुलदीप सिंह राजपुरा रहे इस अवसर पर केंद्रीय विद्यालय एक की छात्रा टीमों के मध्य एक प्रदर्शन मैच खेला गया जहां नन्ही मुन्नी छात्रों ने अपने खेल कौशल से वहां उपस्थित जन समूह को मंत्र मुक्त कर दिया इससे पूर्व सभी अतिथियों ने नन्हे छात्र-छात्रा खिलाड़ियों का उत्साहवर्दन करते हुए भविष्य की शुभकामनाएं दी। विजेताओं को 17 मई को सायं 6 बजे पृथ्वीराज स्मारक पर मुख्य समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
इस अवसर पर भैरूलाल गुर्जर, देवदत्त डाबरा, मुकेश खींची, देवेन्द्र शेखावत, हेमलता डाबरा सहित ऑफिशलस् वैभव शर्मा, बलराज सिंह चौहान, कुलदीप सिंह, आकाश जैन, संजीव जैन, दीपक चौहान, सुमन लता विश्नौई, साहिल राजोरिया, विक्रम सिंह, दुर्गेश मिश्रा ने पूर्ण सहयोग किया।

0 टिप्पणियाँ