Ticker

6/recent/ticker-posts

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय बी.एड. के अनिवार्य सम्पर्क शिविर 18 मई से होंगे शुरू

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय बी.एड. के अनिवार्य सम्पर्क शिविर 18 मई से होंगे शुरू

वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय बी.एड. के अनिवार्य सम्पर्क शिविर 18 मई से होंगे शुरू

डिफाल्टर छात्रों को भी मिलेगा अवसर

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (वीएमओयू), कोटा के क्षेत्रीय केन्द्र अजमेर द्वारा बी.एड. पाठ्यक्रमों के लिए अनिवार्य सम्पर्क शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।

क्षेत्रीय केन्द्र के निदेशक डॉ. अनुरोध गोधा ने बताया कि बी.एड. सत्र 2024-2026 बैच एवं डिफाल्टर छात्रों के लिए द्वितीय अनिवार्य सम्पर्क शिविर आगामी 18 मई से प्रारंभ होगा। इसी प्रकार बी.एड. सत्र 2026-2028 बैच एवं डिफाल्टर छात्रों के लिए प्रथम अनिवार्य सम्पर्क शिविर का आयोजन 26 मई से किया जाएगा।

ये दोनों ही शिविर हरिभाऊ उपाध्याय महिला शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय, हटूण्डी (अजमेर) में आयोजित किए जाएंगे। डॉ. गोधा ने जानकारी दी कि 18 मई से शुरू होने वाला शिविर 23 मई  तक संचालित होगा। शिविर की समाप्ति के ठीक अगले दिन 24 मई को बी.एड. 2024-2026 बैच एवं डिफाल्टर छात्रों की कम्प्यूटर प्रायोगिक परीक्षा उसी महाविद्यालय केंद्र पर आयोजित की जाएगी।

विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि इन सम्पर्क शिविरों में छात्रों की शत-प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। योग्य डिफाल्टर छात्र जिन्होंने निर्धारित शुल्क ऑनलाइन जमा करवा दिया है वे शिविरों में सम्मिलित हो सकते हैं।

शिविर के दौरान छात्रों को अपने रहने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी अधिक जानकारी के लिए छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं या क्षेत्रीय केन्द्र अजमेर के दूरभाष संख्या 0145-2941616, 2941617 व महाविद्यालय के दूरभाष संख्या 0145-2796326 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ