Ticker

6/recent/ticker-posts

डाबले परिवार का योगदान: स्काउट कैम्पस में एकादशी पर वाटर कूलर भेंट

डाबले परिवार का योगदान: स्काउट कैम्पस में एकादशी पर वाटर कूलर भेंट

डाबले परिवार का योगदान: स्काउट कैम्पस में एकादशी पर वाटर कूलर भेंट

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। एकादशी के अवसर पर, डाबले परिवार ने स्काउट गाइड बालकों की सुविधा के लिए स्काउट गाइड प्रशिक्षण केन्द्र पुष्कर घाटी पर एक वाटर कूलर भेंट किया है। 

भीषण गर्मी के इस समय, यह भेंट बालकों के लिए ठंडा और ताज़ा पानी उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। डाबले परिवार की इस नेक पहल ने इलाके में सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और भी बढ़ावा दिया है। 

यह वाटर कूलर के भामाशाह डाबले क्लाथ एण्ड एक्सपोर्ट के प्रताप सिंह डाबले के पिता स्वर्गीय श्री विजय सिंह जी डाबले एवं माता जी स्वर्गीय श्रीमती ग्यारसी देवी की स्मृति में भेंट किया गया। कार्यक्रम में भामाशाह के परिवार से प्रताप सिंह डाबले, गौरव डाबले व गार्गी ओपन रेंजर टीम की रेंजर लीडर नन्दनी डाबले, मानसिंह किराड उपस्थित रहे।

इस अवसर पर  सहायक राज्य संगठन आयुक्त स्काउट विनोद दत्त जोशी ने डाबले परिवार की प्रशंसा की और कहा, "इस तरह की समाजसेवा प्रेरणादायक है। यह न सिर्फ गर्मी में राहत प्रदान करती है, बल्कि हमें एकजुट होने और समाज की भलाई के लिए कार्य करने की प्रेरणा भी देती है। डाबले परिवार का यह योगदान निस्संदेह समाज में सहयोग और सेवा की संस्कृति को विकसित करेगा।

सी ओ गाइड अजमेर अनीता तिवारी ने कहा कि पूर्व में भी समय समय पर आयोजित होने वाले स्काउट गाइड के प्रशिक्षण में डाबले परिवार की ओर से सहयोग मिलता रहा है।

इस मौके नरेन्द्र खोरवाल सी ओ स्काउट अजमेर, अनीता तिवारी सी ओ गाइड अजमेर, राज्य पुरस्कार रेंजर राशि बंसल, चारू माथुर, सरोज कुमारी, कोमल व विकास कुमार उपस्थित रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ