Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 2026 : सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 2026 : सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर 2026 : सम्भागीय आयुक्त एवं जिला कलक्टर ने किया निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ तथा जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा इसका निरीक्षण किया गया। 

संभागीय आयुक्त शक्ति सिंह राठौड़ ने नगर निगम अजमेर में आयोजित शहरी सेवा शिविर का अवलोकन किया। जिला कलक्टर लोक बन्धु ने पुष्कर नगर परिषद में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। इसी प्रकार सम्भागीय आयुक्त राठौड़ एवं जिला कलक्टर लोक बन्धु ने गनाहेड़ा में आयोजित हो रहे ग्राम सेवा शिविर का संयुक्त रूप से अवलोकन किया। शिविरों में लाभार्थियों को दस्तावेज वितरण किए गए।

 उन्होंने शिविरों का निरीक्षण कर आमजन को राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। समस्त सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। पालनहार योजना के लाभार्थियों के सम्पर्क में रहकर सत्यापन करावें। स्वामित्व योजना के दस्तावेजों का शत प्रतिशत वितरण सुनिश्चित कराएं। क्षेत्र के समस्त दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनने चाहिए।

उन्होंने शिविर में अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है। बिजली के झुलते तारों को ठीक करवाएं। फॉर्मर रजिस्ट्री के लम्बित प्रकरणों को निस्तारित करने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के आवेदनों को निस्तारित करें। सम्पर्क पोर्टल के असंतुष्ट प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए प्री-कैम्प गतिविधि आवश्यक रूप से सम्पादित करें। शहरी क्षेत्रों में पट्टा वितरण सहित अन्य सुविधाओं एवं कार्यों को शिविर के दिन ही निपटाने का प्रयास करें। प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदनों को भी निस्तारित करें। 

इनके साथ पुष्कर शिविर में उपखण्ड अधिकारी  गुरू प्रसाद तंवर, नगर परिषद आयुक्त जनार्दन शर्मा, महेन्द्र सिंह मझेवला सहित ग्रामीण एवं शहरीजन उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ