Ticker

6/recent/ticker-posts

पुष्कर उपखण्ड कार्यालय का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

पुष्कर उपखण्ड कार्यालय का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

पुष्कर उपखण्ड कार्यालय का जिला कलक्टर ने किया औचक निरीक्षण

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पुष्कर उपखण्ड कार्यालय का जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। उपखण्ड अधिकारी गुरू प्रसाद तंवर ने विभिन्न प्रभागों के कार्यों की जानकारी दी।

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने कार्यालय में उपस्थित अधिकारियों एवं कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे आमजन को राहत दें, नियमित जन सुनवाई करें एवं तय समयावधि में काम करें। राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। लम्बित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करें। 

उन्होंने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप आमजन को राहत देने के लिए पूरी गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। राज्य सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करें। उनकी समस्याओं को सुनकर तय समय सीमा में राहत प्रदान करें। अधिकारी नियमित जन सुनवाई करें ताकि आमजन अपनी समस्याएं उन्हें बता सके। जन सुनवाई में प्राप्त परिवादों को तार्किक समाधान हो। 

उन्होंने कहा कि राजस्व न्यायालयों में लम्बित वाद एवं प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण किया जाए। पुराने प्रकरणों में जल्दी-जल्दी सुनवाई कर निर्णय लिया जाए। न्यायिक प्रक्रिया को गति देने के लिए तामिल करवाने पर ध्यान केन्द्रीत करें। निर्धारित दिनों में न्यायालय लगना सुनिश्चित किया जाए। 

जिला कलक्टर लोक बन्धु ने उपखण्ड अधिकारी गुरू प्रसाद तंवर से उपखण्ड स्तर पेंडेंसी के बारे में जानकारी ली। कार्यालय में प्राप्त होने वाले परिवादों के निस्तारण के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण कर कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने रिकॉर्ड भी चैक किया। उन्होंने अधिकारियों से म्यूरेशन, राजस्व सम्बन्धी कामकाज, परिवादों का निस्तारण, भवन एवं स्टाफ आदि के बारे में जानकारी ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ