11वीं अजमेर जिला राइफल शूटिंग चौंपियनशिप 8 जुलाई से
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। 11 वीं अजमेर जिला राइफल शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन आगामी 8 से 10 जुलाई तक देवनगर लोहगढ़ रोड स्थित करणी स्पोर्ट्स शूंटिंग एंड एडवेंचर अकादमी पर आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग से लेकर सीनियर वर्ग पुरुष एवं महिला वर्ग हैंडिकैप्ड एवं मुंह बधिर वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।
आयोजन सचिव हिम्मत सिंह राठौड़ एवं मनोज शर्मा के अनुसार इस प्रतियोगिता में विद्यालय, महाविद्यालय, एकेडमी एवं अन्य विभागों के शूटर भाग लेंगे। प्रतियोगिता में यूथ वर्ग 18 वर्ष से नीचे जूनियर के 21 वर्ष से नीचे सीनियर वर्ग 21 वर्ष से ऊपर हैंडिकैप्ड सभी कैटिगरी लिटिल चैम्पियन एवं मूकबधिर वर्ग के मुकाबले आयोजित होंगे निर्धारित आयु सीमा के लिए सभी प्रतिभागियों को अपने जन्म प्रमाण पत्र हेतु पहचान पत्र या अन्य प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
तीन दिवसीय प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह 8 जुलाई को शाम 4 बजे एकेडमी परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य व समाजसेवी कंवल प्रकाश किशनानी होंगे। समारोह की अध्यक्षता भारतीय बास्केटबॉल टीम के पूर्व सदस्य विनीत लोहिया करेंगे। इस अवसर पर क्रिश्चियन गंज थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण विशिष्ट अतिथि होंगे इसके अतिरिक्त जिला संगठन के अध्यक्ष शशांक कोरानी एवं सचिव वाजिद खान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
राठौर के अनुसार एकेडमी पर अंतरराष्ट्रीय स्तर की शूटिंग सुविधा उपलब्ध है जिससे युवा शूटर्स को अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करने में सहायता मिलेगी जो राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के अनुरूप होगी।

0 टिप्पणियाँ