Ticker

6/recent/ticker-posts

शिक्षा प्रकल्प सचिव कमल सोमानी के साथ शिष्टाचार भेंट

शिक्षा प्रकल्प सचिव कमल सोमानी के साथ शिष्टाचार भेंट

शिक्षा प्रकल्प सचिव कमल सोमानी के साथ शिष्टाचार भेंट 

(सोमानी का अभिनंदन कर गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति की दी जानकारी)

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति के कार्यवाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री ने माहेश्वरी समाज जयपुर के शिक्षा प्रकल्प के सचिव कमल सोमानी से शिष्टाचार भेंट कर समिति के क्रियाकलापों से अवगत कराया । 

गर्भस्थ शिशु सरंक्षण समिति की अजमेर जिला इकाई अध्यक्ष आभा गांधी ने बताया कि इस अवसर पर सोमानी को  शाल एवं राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट कर अभिनंदन किया । समिति के कार्यों की जानकारी दी । ब्रह्मलीन विरक्त त्यागी संत स्वामी रामसुखदास महाराज की प्रेरणा से स्थापित संस्था गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के बारे में भी जानकारी दी और बताया कि यह संस्था भ्रूणहत्या रोकथाम एवं भारतीय संस्कृति के उन्नयन के लिए जनजागरण के कार्य पिछले 29 वर्षों से कार्य कर रही है । 

कमल सोमानी ने बताया कि माहेश्वरी समाज जयपुर द्वारा शिक्षा के 11 प्रकल्प चलाये जा रहे हैं और सभी में संस्कार के साथ अच्छी शिक्षा देकर छात्र - छात्राओं का भविष्य सँवारने का प्रयास किया जा रहा है । संस्थानों में पात्रता के आधार पर सभी वर्गों के छात्र - छात्राओं को प्रवेश दिया जाता है और समाज के छात्रों को आय वर्ग के आधार पर फ़ीस में पूरी अथवा आधी छूट भी प्रदान की जाती है और छात्राओं की शिक्षा निःशुल्क होती है । 

मंत्री ने कहा कि स्वामीजी के निर्देशानुसार इस संस्था में किसी प्रकार का चन्दा संग्रह भी नहीं किया जाता है । जोधपुर में आयोजित रजत जयन्ती समारोह में बच्चों का विवाह देरी से होने और उससे आ रही विकृतियों पर गंभीर चिन्तन के बाद बेटी का विवाह समय पर करने और बहू को आगे पढ़ाने के लिए जनजागरण करने का निर्णय लिया गया और इसे संस्था के कार्यों में शामिल किया गया ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ