राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग वितरित
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राजकीय सिंधी उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटड़ा अजमेर में बच्चों को पाठ्य सामग्री व स्कूल बैग वितरित किए गए।
उप प्रधानाचार्य घनश्याम ठारवानी भगत ने बताया कि शिक्षाविद लता ठारवानी द्वारा बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। भामाशाह गिरीश आसवानी द्वारा बच्चों को कॉपियां वितरित की गई। मुकेश आहुजा द्वारा विद्यालय में बच्चो के बैठने के लिए डेढ़ सौ मीटर दरी दी गई इस अवसर पर गोपाल सिंह लबाना ने बच्चों को प्रेरक प्रसंग सुनाए। जयकिशन टीकम दास पहलजानी का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य स्नेहलता पारिक ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर चंद्र केसवानी, विष्णु कुमार छिपा, अजीत सिंह, खुशबू यादव, ललित कुमार कसाना,पमोद कुमार वर्मा, शकुंतला सोनी, पुष्पा निहलानी, विनीत प्रकाश जैन, राजकिशोर , हर्षवर्धन, शकुंतला चारण, मीनाश्री शर्मा, ज्योति बंसल आदि उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ