डॉ. पीयूष अरोड़ा एवं डॉ. दीप्ति राठी यूएपीएम फेलोशिप से सम्मानित
अजमेर,(अजमेर मुस्कान)। जे.एल.एन. मेडिकल कॉलेज, अजमेर के श्वसन रोग विभाग में कार्यरत सह-आचार्य डॉ. पीयूष अरोड़ा एवं अजमेर की वरिष्ठ श्वसन रोग विशेषज्ञ डॉ. दीप्ति राठी को इंदौर में आयोजित ब्रोंकोपल्मोनरी वर्ल्ड कांग्रेस के दौरान यूएपीएम (UAPM) की प्रतिष्ठित फेलोशिप से सम्मानित किया गया।
यह सम्मान उन्हें श्वसन रोगों के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट, निरंतर एवं उल्लेखनीय योगदान, रोगी सेवा, अकादमिक गतिविधियों तथा चिकित्सा अनुसंधान में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों के लिए चेस्ट सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा प्रदान किया गया।
तीन दिवसीय इस राष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश के बड़ी संख्या में श्वसन रोग विशेषज्ञों, शिक्षकों एवं शोधकर्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान श्वसन रोगों के नवीनतम उपचार, अनुसंधान, इंटरवेंशनल पल्मोनोलॉजी तथा आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर विशेषज्ञों ने अपने अनुभव साझा किए।
डॉ. पीयूष अरोड़ा एवं डॉ. दीप्ति राठी को प्राप्त यह प्रतिष्ठित सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत चिकित्सा योगदान की पहचान है, बल्कि अजमेर के चिकित्सा समुदाय के लिए भी गर्व का विषय है।


0 टिप्पणियाँ