Ticker

6/recent/ticker-posts

पंचशील मल्टीपर्पज स्टेडियम का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम

पंचशील मल्टीपर्पज स्टेडियम का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम

पंचशील मल्टीपर्पज स्टेडियम का नाम अब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम


विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने एडीए को पत्र लिखकर दिए थे निर्देश


एडीए ने मंजूर किया नामकरण का प्रस्ताव


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देशानुसार अजमेर विकास प्राधिकरण द्वारा पंचशील विजयाराजे नगर के निकट निर्माणाधीन मल्टीपरपज स्टेडियम का नामकरण डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती की पूर्व संध्या पर शहरवासियों को यह महत्वपूर्ण सौगात प्रदान की गई है।

विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय राजनीति और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व रहे हैं। उनके आदर्श आज भी देश की युवा पीढ़ी को राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उनके नाम पर स्टेडियम का नामकरण उनके योगदान के प्रति सम्मान का प्रतीक है।

उन्होंने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपये की लागत से डिस्टि्रक्ट मिनरल फाउंडेशन ट्रस्ट फंड के माध्यम से इस आधुनिक मल्टीपरपज स्टेडियम का निर्माण कराया जा रहा है। स्टेडियम में आधुनिक खेल अधोसंरचना विकसित की जा रही हैए जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

देवनानी ने कहा कि लगभग 80 हजार दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम अजमेर शहर की सबसे महत्वपूर्ण खेल एवं सार्वजनिक अधोसंरचना परियोजनाओं में शामिल होगा। इसके निर्माण से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन का मार्ग प्रशस्त होगा तथा अजमेर उत्तर क्षेत्र को एक नई पहचान मिलेगी।

स्मार्ट सिटी परियोजना के अंतर्गत पटेल मैदान के विकास के पश्चात शहर में बड़े आयोजनों के लिए एक वैकल्पिक मैदान की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस स्टेडियम के निर्माण से वह आवश्यकता पूरी होगी और शहर को एक आधुनिक एवं बहुउद्देशीय आयोजन स्थल प्राप्त होगा।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस परिसर में केवल खेल प्रतियोगिताएं ही नहीं बल्कि बड़े धार्मिकए सामाजिकए सांस्कृतिक कार्यक्रमों जनसभाओं एवं अन्य सार्वजनिक आयोजनों का भी सुव्यवस्थित आयोजन किया जा सकेगा। इससे नागरिकों को एक उत्कृष्ट सार्वजनिक सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य खेल संस्कृति को बढ़ावा देना तथा युवाओं को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यह स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने के साथ.साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का सशक्त मंच उपलब्ध कराएगा।

देवनानी ने कहा कि अजमेर के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए विभिन्न क्षेत्रों आधारभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। शिक्षाए स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल, खेल एवं नागरिक सुविधाओं के विकास के साथ यह स्टेडियम भी शहर की विकास यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद यहां शीघ्र ही खेल गतिविधियां प्रारंभ की जाएंगी। साथ ही बड़े स्तर के धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का आयोजन भी नियमित रूप से संभव हो सकेगाए जिससे शहर की आयोजन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ