Ticker

6/recent/ticker-posts

विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश

विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश

साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित

विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत गतिविधियां पोर्टल पर अपलोड करने के दिए निर्देश


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। जिला कलक्टर लोक बन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समन्वय बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों एवं शिविरों के विभिन्न बिन्दुओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए।


जिला कलक्टर लोक बन्धु के द्वारा बैठक में विकसित भारत-जन सेवा अभियान-2026 के तहत आयोजित किए जा रहे जन सेवा शिविरों की प्रगति पर भी विशेष चर्चा की गई। समस्त विभागीय अधिकारियों को अभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों की पोर्टल पर नियमित एन्ट्री अपलोड करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को कहा कि अपने-अपने विभाग के ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय अधिकारियों से प्रतिदिन की गतिविधियां आयोजित करवाने के साथ-साथ गतिविधियों की जानकारी भी उसी दिन पोर्टल पर दर्ज करवाएं।


उन्होंने कहा कि जिन विभागों की प्रगति कम है, वे लंबित गतिविधियों को शीघ्र पोर्टल पर अपलोड करें। साथ ही प्रतिदिन की गतिविधि भी अधिक से अधिक स्थानों पर आयोजित की जाए। गतिविधियों से संबंधित फोटो-वीडियो भी प्रतिदिन अपलोड करवाएं। उन्होंने पंचायती राज विभाग को गिरदावर अनुसार शिविर एवं गतिविधियां बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया किया पेंडिंग गतिविधियां समस्त विद्यालयों में आयोजित कर इनकी एन्ट्री पूरी करें। शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग के पास अभियान की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को अधिक संख्या में पोर्टल पर अपलोड करने की पर्याप्त संभावनाएं हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग अपनी गतिविधियों में प्रतिभागियों की संख्या बढ़ाएं।


उन्होंने कहा कि अजमेर विद्युत वितरण निगम, नगर निगम, अजमेर विकास प्राधिकरण, राजस्व विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, कृषि विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं राजीविका अपने लाभार्थियों से संबंधित फोटो वीडियो और सफलता की कहानी भी अपलोड़ करें। नगर निगम अपने समस्त 80 वार्डों में गतिविधियां आयोजित करना सुनिश्चित करें। जिले की नगरीय निकायों में भी इन गतिविधियों को संख्या बढाई जाए।


उन्होंने निर्देश दिए कि अभियान के तहत आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ नगरीय निकाय क्षेत्रों में अभियान की गति बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिला कलक्टर ने कम प्रगति वाले विभागों को अपेक्षित सुधार लाने तथा निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन सेवा शिविरों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए संबंधित नोडल अधिकारी नियमित रूप से शिविर स्थलों का निरीक्षण करेंगे। 


बैठक में जिला कलक्टर ने उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज समस्त प्रकरणों को समय पर निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शून्य पेंडिंग प्रकरण का लक्ष्य लेकर कार्य करें। अजमेर विघुत वितरण निगम, नगर निगम, राजस्व विभाग तथा जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग की पेण्डेन्सी ज्यादा है। जिला स्तरीय अधिकारी से सम्पर्क कर इन पेण्डेन्सी को खत्म कराएं। पुराने मार्क प्रकरणों को प्राथमिकता से निस्तारित करवाए जाए।


बैठक में जल संचय जन भागदारी अभियान, विकसित भारत जीरामजी की प्रगति पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में विकसित भारत जीरामजी के तहत कार्य करवाने प्रस्तावित है वे शीघ्र ही प्रस्ताव तैयार कर भिजवाए। बजट घोषणाओं से संबंधित जिला स्तर पर अपेक्षित कार्यवाही के बारे में जिला मुख्यालय से लगातार सम्पर्क में रहे। इन पर किए गए कार्यों में प्रगति को अपडेट करें। 


इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राम प्रकाश, नगर निगम के आयुक्त गौरव बुढानिया, लोक सेवाओं की सहायक निदेशक डॉ. नेहा राजपूत, अतिरिक्त जिला कलक्टर डॉ. अभिषेक गोयल एवं वन्दना खोरवाल सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ