Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण : जिला कलक्टर लोक बन्धु ने की सही जानकारी देने की अपील

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण : जिला कलक्टर लोक बन्धु ने की सही जानकारी देने की अपील

राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण : जिला कलक्टर लोक बन्धु ने की सही जानकारी देने की अपील

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण में कार्मिकों को सही जानकारी प्रदान करने के लिए जिला कलक्टर लोक बन्धु द्वारा आमजन से अपील की गई है। 


जिला लोक बन्धु ने कहा कि सामाजिक एवं आर्थिक पहलुओं के संबंध में जानकारी एकत्र करने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिवर्ष सर्वे कार्य किया जाता है। वर्तमान में राज्य में राष्ट्रीय प्रतिदर्श सर्वेक्षण के 81वें दौर के अन्तर्गत अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश सर्वेक्षण (ऑल इण्डिया डेब्ट एण्ड इनवेस्टमेंट सर्वे) एवं कृषि परिवारों की स्थिति आकलन सर्वेक्षण (सिचुएशन एसेसमेण्ट सर्वे ऑफ एग्रीकल्चर हॉउसहोल्ड्स) विषय पर जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में चयनित ग्राम एवं नगरीय खण्ड में जुलाई 2026 से जून 2027 तक सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। यह सर्वेक्षण कार्य आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय के अधीन जिला सांख्यिकी कार्यालयों में पदस्थापित कार्मिको द्वारा सम्पादित किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि सांख्यिकी कार्यालय के कार्मिक आमजन के पास सर्वे के लिए आते हैं और आपके गांव, शहर, परिवारों या व्यवसायों की जानकारी लेते हैं। उनके द्वारा दी गई हर जानकारी पूरी तरह गोपनीय रहती है और इसका उपयोग केवल योजनाओं को बेहतर बनाने के लिए होता है। व्यक्तियों की निजता का पूरा ध्यान रखा जाता है।


उन्होंने जिले के सभी सरपंचों, पार्षदों, जनप्रतिनिधियों, समाज के प्रबुद्धजनों, वेलफेयर सोसाइटीज और उतमी संगठनों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में लोगों को एनएसएस सर्वेक्षणों के महत्व के बारे में बताएं। सांख्यिकी कार्यालयों के कार्मिक जब सर्वे के लिये आएं, उन्हें सही और पूरी जानकारी दें। ताकि संकलित सूचना का राष्ट्रीय योजनाओं के निर्माण एवं नीति-निर्धारण में उपयोग किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ