जतोई दरबार में संत बाबा दाँदूराम साहिब के 67वें वार्षिक महोत्सव का भव्य समापन
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। पूजनीय स्वामी संत बाबा दाँदूराम साहिब, बाबा होतूराम साहिब जतोई दरबार, नगीना बाग, अजमेर में आयोजित संत बाबा दाँदूराम साहिब जी के 67वें वार्षिक महोत्सव का आज सोमवार को भव्य समापन हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में अजमेर सहित देश-विदेश से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त किया।
दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया कि समापन दिवस पर सुबह 6.30 से 8.30 बजे तक श्री सुखमनी साहिब का पाठ व आसादीवार हुआ। इसके पश्चात प्रातः 10 बजे से श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग साहिब डाला गया, शबद-कीर्तन व अरदास हुई।
प्रेम प्रकाशी नानक गजवानी ने बताया कि दोपहर 1 बजे से प्रभु इच्छा तक आम भण्डारा (भोजन प्रसादी) का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में संगत ने प्रसादी ग्रहण की।
तीनों दिन मुम्बई के विश्व विख्यात संजू (भगत) मण्डली द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब, शबद-कीर्तन, प्रार्थना व माता की चौकी की भव्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिससे पूरा दरबार परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया।
महोत्सव के सफल आयोजन पर दरबार से हरशूल-राहुल थावरानी द्वारा सभी सेवादारों, सहयोगियों व संगत का आभार व्यक्त किया गया।

0 टिप्पणियाँ