अजमेर (अजमेर मुस्कान)। सिंधी युवा संघ संस्था अजमेर के तत्वाधान में युवाओं की शक्ति, समाज की प्रगति और संस्कृति की रक्षा के संकल्प के साथ असू चंड महायात्रा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।
संस्था के संस्थापक श्याम लालवानी व नितेश खेमचंदानी ने बताया कि सड़क सुरक्षा नियमों की पालना करते हुऐ इस महायात्रा में शामिल दुपहिया वाहन चालकों को मुफ्त हेलमेट वितरित किये जायेंगे। कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुऐ समिति अध्यक्ष कमल केवलरामानी ने बताया केसर गंज स्थित पूज्य साहो झूलेलाल मंदिर पर दोपहर 3:00 बजे विशिष्ट अतिथियों का आगमन एवं स्वागत किया जायेगा, दोपहर 3:30 बजे गणमान्य अतिथियों द्वारा ज्योत प्रज्ज्वलन कर शाम 4:00 बजे शोभा यात्रा टीला - शहनाई - DJ - छेज व झांकियों के साथ आरम्भ की जायेगी।
मीडिया प्रभारी नानक गजवानी ने कहा की यात्रा पूज्य झूलेलाल मंदिर, सब्जी मंडी, केसरगंज से आरम्भ होकर विभिन्न बाजारों से होते गंज चौराहा पर समाप्त होंगी।
कार्यकरणी अध्यक्ष जीतू सोनी ने समाज बंधुओं से अपील की है कि अपने-अपने दोपहिया वाहन के साथ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। सरंक्षक मनोज़ झामनानी ने कहा यह यात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता, युवा शक्ति, संस्कृति का संरक्षण और सामूहिक भागीदारी का प्रतीक होगी।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए संस्था के श्याम लालवानी, नितेश खेमचंदानी, कमल, जीतू सोनी, रोहित जेठानी, मनोज झामनानी, गिरीश आसनानी, अशोक दुलानी, रमेश चेलानी सहित सभी कार्यकर्ता जिम्मेदारियां में संभाल हुए हैं।

0 टिप्पणियाँ