स्वामी कृष्णानंद महाराज की सेवा कार्यों के आगे बढ़ाना हमारा सौभाग्य : रतनू
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट अजमेर के सहयोग से भारतीय सेवा समाज डालमिया सेवा ट्रस्ट एवं सीनियर सिटीजन समूह अजमेर द्वारा सतत आयुर्वेदिक सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
विश्व विख्यात संत स्वामी श्री कृष्णानंद महाराज की पावन प्रेरणा से श्री पूज्य पार ब्रह्मट्रस्ट अजमेर द्वारा शहर में विभिन्न स्थानों पर पांच शिविरों का प्रतिमाह आयोजन कर जरूरतमंद लोगों को सेवा लाभ पहुंचाया जा रहा है ।
संस्थान प्रभारी कैलाशसिंह रतनू ने बताया पूज्य स्वामी महाराज ने संस्था भारतीय सेवा समाज एवं डालमिया सेवा ट्रस्ट की स्थापना 1985 में प्रख्यात समाजसेवी उद्योगपति संजय डालमिया के आग्रह पर की थी की वह आज तक सतत रूप से संपूर्ण राजस्थान में सेवा कार्यों का संचालन कर हजारों लोगों को प्रतिमाह लाभ पहुंचाने का पुनीत कार्य कर रहा है। इसमें अनेक संस्थाओं का सहयोग प्राप्त हो रहा है जिसमें पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट अजमेर अग्रणी रूप में सहयोगी है। आगामी सर्दी के मौसम में दमा श्वास गठिया जोड़ दर्द शुगर लीवर पथरी खासी के रोगियों को इन दवाइयां से आवश्यक रूप से स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। इस कड़ी में प्रतिमाह की 26 तारीख को श्री सिद्धेश्वर मंदिर हरिभाऊ उपाध्याय नगर अजमेर 27 तारीख को मन्ना हवेली धोलाभाटा 28 तारीख को चौधरी भवन रामगंज 29 को मधुबन कॉलोनी स्थित सामुदायिक भवन एवं 30 तारीख को श्री पूज्य पारब्रह्म मंदिर नवाब का बेड़ा में सतत शिविरों का आयोजन किया जाता है। जिसमें जरूरतमंद लोगों को लाभ पहुंचाया जा रहा है अनुभवी चिकित्सक डॉक्टर नमन निभैरिया की समर्पित टीम द्वारा शिविर में आए रोगियों का संपूर्ण चेकअप कर एक माह की दवा श्री पूज्य पार ब्रह्म ट्रस्ट अजमेर द्वारा निशुल्क प्रदान की जा रही है श्री पूज्य पारब्रह्म ट्रस्ट की समस्त समर्पित टीम इस पुनीत कार्य में लगी हुई है। सीनियर सिटीजन समूह अजमेर का समर्पण भाव से सहयोग प्राप्त हो रहा है।

0 टिप्पणियाँ