अजमेर (अजमेर मुस्कान)। नगीना बाग स्थित स्वामी दांदूराम साहिब दरबार मे संत बाबा होतूराम साहिब का तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव बुधवार को आरम्भ हुआ।
दरबार के मुख्य सेवादार भाई फतनदास ने बताया की बुधवार सुबह सवेरे सुखमणी साहिब का पाठ आसादिवार नितनियम के पश्चात सुबह 10:00 बजे श्री अखण्ड पाठ साहिब का आरम्भ कर बाबा होतूराम साहिब जी का 66वां वार्षिक वर्सी महोत्सव आरम्भ हुआ। गुरुवार सुबह नितनेम व शाम को चंद्र प्रकाश एण्ड मण्डली द्वारा पूज्य बहिराणा साहिब होगा। शुक्रवार सुबह सुखमणी साहिब का पाठ, आसादिवार,के बाद 10:00 बजे से 12:00 तक श्री अखण्ड पाठ साहिब का भोग शब्द कीर्तन, अरदास व पल्लव पहनकर तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का समापन होगा। सेवादार नानक गजवानी ने बताया की शुक्रवार दोपहर 12 बजे से आम भंडारे का आयोजन रखा गया है।
0 टिप्पणियाँ