Ticker

6/recent/ticker-posts

गुर्दा रोग विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. चक्रपाणि मित्तल की मित्तल हॉस्पिटल में नियमित परामर्श सेवाएं प्रारंभ

गुर्दा रोग विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. चक्रपाणि मित्तल की मित्तल हॉस्पिटल में नियमित परामर्श सेवाएं प्रारंभ

गुर्दा रोग विशेषज्ञ नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. चक्रपाणि मित्तल की मित्तल हॉस्पिटल में नियमित परामर्श सेवाएं प्रारंभ

अजमेर (अजमेर मुस्कान)। गुर्दा रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. चक्रपाणि मित्तल ने मित्तल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, पुष्कर रोड अजमेर में अपनी नियमित परामर्श सेवाएं शुरू कर दी हैं।
एक सादा समारोह में हॉस्पिटल के निदेशक सुनील मित्तल ने बुके भेंट कर डॉ चक्रपाणि मित्तल का स्वागत किया एवं हॉस्पिटल में उनके सुखद प्रवास की कामना की।
इस अवसर पर हॉस्पिटल की वाइस प्रेसीडेंट (आॅपरेशन) डॉ विद्या दायमा ने डॉ चक्रपाणि मित्तल का हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों से परिचय कराया। उन्होंने बताया कि डॉ चक्रपाणि मित्तल मूल रूप से अजमेर के ही रहने वाले हैं। निदेशक डॉ दिलीप मित्तल के पुत्र डॉ चक्रपाणि ने जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय, अजमेर से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है। स्नातकोत्तर शिक्षा महात्मा गांधी कॉलेज एवं चिकित्सालय, जयपुर से ही की और यहीं से ही नेफ्रोलॉजी (गुर्दा रोग विशेषज्ञ ) में डीएम की उपाधि हासिल की।
डॉ चक्रपाणि को करीब 1 हजार किडनी प्रत्यारोपण में काम करने का अनुभव हैं। डॉ चक्रपाणि को महात्मा गांधी हॉस्पिटल जयपुर में सेवाएं देते हुए एक गुर्दे वाले रोगियों की विशेष देखरेख, गुर्दा प्रत्यारोपण (किडनी ट्रांसप्लांट) एवं उसके बाद का फॉलोअप, डायलिसिस पर चल रहे रोगियों की नियमित मॉनिटरिंग, क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी), उच्च रक्तचाप एवं डायबिटीज से संबंधित गुर्दा समस्याएं, किडनी इंफेक्शन एवं पथरी संबंधी जटिलताएं, तीव्र गुर्दा विफलता (एक्यूट किडनी फेलियर) वाले रोगियों के उपचार तथा गुर्दा रोगियों की विशेषज्ञ देखरेख में डायलिसिस का विशेष अनुभव है।
 
हॉस्पिटल के निदेशक अनिल मित्तल, डॉ दिलीप मित्तल, मनोज मित्तल एवं सार्थक मित्तल ने डॉ चक्रपाणि मित्तल को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर हॉस्पिटल के सीईओ एस के जैन, वाइस प्रेसीडेंट श्याम सोमानी, डिप्टी जनरल मैनेजर विजय रांका सहित अन्य चिकित्सक व अधिकारीगण उपस्थित थे।
डॉ चक्रपाणि मित्तल सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक एवं शाम 5 से 7 बजे तक मित्तल हॉस्पिटल में कंसलटेंट गुर्दा रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) के तौर पर उपलब्ध रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ