श्री श्याम मित्र मण्डल प्रगति नगर कोटड़ा द्वारा चतुर्थ विशाल श्री श्याम भजन संध्या व फाग महोत्सव का आयोजन 14 मार्च को
अजमेर (अजमेर मुस्कान)। श्री श्याम मित्र मंडल प्रगति नगर, कोटड़ा द्वारा 14 मार्च 2026 को सायं 8 से चतुर्थ श्री श्याम भजन संध्या एवं फाग मोहत्सव का आयोजन आजाद नगर, खाटू श्याम चौराहा, कोटड़ा पर आयोजित होगा । आयोजन कि जानकारी हेतु प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया ।
मण्डल सदस्य अनुपम गोयल ने बताया कि भजन संध्या में देश के ख्याति प्राप्त भजन गायक मंदसौर से अजय पाटीदार, भीलवाड़ा से आकृति मिश्रा और अमित नामा जयपुर अपने भजनों द्वारा बाबा का गुणगान करेंगे। राधे म्यूजिकल ग्रुप जयपुर द्वारा इस शाम को संगीतमय बनाया जाएगा ।
अभिषेक बसंल बताया कि इस अवसर पर श्री खाटू श्याम बाबा का अलौकिक दरबार लगाया जाएगा, जिसका नयनाभिराम आकर्षक श्रृंगार पण्डित नितिन श्रीमाली द्वारा किया जाएगा। महेश सांखला ने बताया कि भजन संध्या में 400 किलो पुष्पों व इत्र से सभी श्याम भक्त बाबा के साथ होली खेलेंगे ।
महेंद्र शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर भक्तों की अर्जी लगाई जाएगी जिसे बाबा के समक्ष पढ़कर सुनाया जाएगा ।
प्रभात चौरसिया ने बताया कि मंडल के सभी सदस्य समान ड्रेस कोड में होंगे। सुश्री आकृति मिश्रा अपने तेजाजी के भजन के कारण देश में लोकप्रिय हैं ।
दिनेश जैन ने बताया कि मंडल द्वारा गत चार वर्षों से भजन संध्या और फाग महोत्सव से आयोजित कर रहा है जिसमें अजमेर की जनता बड़ी संख्या में भाग लेती है और बाबा श्याम का आशीर्वाद शहर के गणमान्य व्यक्ति लेने आते हैं, मण्डल में 30 सदस्य हैं जो प्रतिवर्ष भजन संध्या में अपनी सेवाएं देते हैं, आप की प्रेस कॉन्फ्रेंस में महेश सांखला, प्रभात चौरसिया, राजीव गुप्ता, महेन्द्र शर्मा, मनीष चौरसिया, ओमप्रकाश शर्मा, सी पी सिसोदिया, मोहित जोशी, गिरधर गौड़, अभिषेक बसंल, अनुपम गोयल, राजेश वर्मा, दिनेश जैन आदि मण्डल सदस्य उपस्थित रहे ।

0 टिप्पणियाँ