सुगन्धित गुलाल एवं अबीर उड़ाई ठाकुरजी के
श्री कुंज में फाग महोत्सव मनाया
अजमेर (अजमेर मुस्कान) । सागरविहार वैशालीनगर स्थित श्री कुंज में रविवार को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ फाग महोत्सव मनाया गया । कार्यक्रम संयोजक किशनी देवी गांधी ने बताया कि इस अवसर पर रामदरबार, राधाकृष्ण, श्रीनाथ जी की मनमोहक तस्वीर को विशेष तौर से सजाया गया साथ ही रंगबिरंगी लाइट के साथ आकर्षक श्रृंगार किया गया । सह संयोजक एकता गांधी एवं संगीता गांधी ने बताया कि इस अवसर पर भजन मंडली द्वारा संगीतमय सुंदर कांड का पाठ किया गया । साथ ही भजनों की प्रस्तुतियां दी गई । जिस पर भक्तों ने भाव विभोर होकर नृत्य कर ठाकुरजी को रिझाया । इस अवसर पर श्याम बाबा के गुणगान करते हुए बाबा संग फूलों, केशर, चंदन इत्र से होली खेल कर श्याम रंग में सराबोर हो गए । वृंदावन मथुरा के कलाकारों ने खाटूश्याम, राधा कृष्ण का रूप धारण कर नृत्य प्रस्तुति दी । जिनके साथ सभी उपस्थित जनों ने साथ देकर माहौल को वृंदावन जैसा भक्तिमय बना दिया । अंत में सभी ने पुष्पवर्षा कर सामूहिक रूप से इत्र मिश्रित फूलों की होली खेली । तत्पश्चात पुजारी जी ने आरती कर प्रसाद वितरित किया गया ।
इस अवसर पर उमानंद, मनोज, कमल, आभा गांधी, उमानंद,अमिता, सुनीता, अनीता,दीपक, मिलिंद, मोनिका, आस्था , शिवानी, नमन, राघव, साक्षी, समीक्षा, ओजस्व, संस्कार, अलका, अनीता गार्गिया, राजेंद्र गांधी, विनोद अग्रवाल, सुनीता सेठी , शिल्पा गर्ग सहित क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ