Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

अजमेर : आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

अजमेर : आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से की मुलाकात

अजमेर : आईटी पार्क में बड़ी कंपनियां करेंगी निवेश

अजमेर के समग्र विकास को लेकर रखे प्रस्ताव

अजमेर में पासपोर्ट कार्यालय को विकसित करने का आग्रह

रेल सेवाओं का होगा विस्तार, नई ट्रेनों के संचालन की मांग


अजमेर (अजमेर मुस्कान)। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रियों से शिष्टाचार भेंट कर अजमेर के समग्र एवं बहुआयामी विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने केन्द्रीय मंत्रियों से आईटी पार्क और के विकास तथा मध्य पूर्व के देशों में नौकरी कर रहे अजमेर के लोगों की सुरक्षा को लेकर आग्रह किया। केन्द्रीय मंत्रियों ने आश्वासन दिलाया कि इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं। अजमेर में आईटी पार्क में निवेश के लिए बड़ी कम्पनियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। मध्य पूर्व में काम करने वाले अजमेर के लोगों की सुरक्षा हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

देवनानी ने केंद्रीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव तथा विदेश मंत्री एस.जयशंकर से मुलाकात कर अजमेर में आईटी पार्क स्थापना, पासपोर्ट सेवाओं के उन्नयन, रेलवे अवसंरचना विस्तार सहित विभिन्न जनहितकारी विषयों पर प्रस्ताव प्रस्तुत किए।

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान देवनानी ने अजमेर में प्रस्तावित आईटी पार्क को शीघ्र प्रारंभ करने के लिए आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया। इस पर केंद्रीय मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आईटी पार्क के माध्यम से अनेक बड़ी कंपनी के अजमेर आने की संभावना है। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार के व्यापक अवसर उपलब्ध होंगे तथा क्षेत्र में तकनीकी एवं औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। वैष्णव लने कहा कि बड़ी कम्पनियों को अजमेर के आईटी पार्क में निवेश के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट के दौरान देवनानी ने अजमेर रेलवे स्टेशन की ऎतिहासिक पृष्ठभूमि और वर्तमान महत्व को रेखांकित करते हुए यहां वंदे भारत ट्रेनों के कोच निर्माण कारखाने की स्थापना का प्रस्ताव रखा।

उन्होंने बताया कि अजमेर नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे का प्रमुख एवं ऎतिहासिक मुख्यालय रहा है। जहां पहले बड़े स्तर पर कैरिज एवं लोको वर्कशॉप संचालित होती रही हैं और वर्तमान में भी मरम्मत, रखरखाव एवं नवीनीकरण कार्य नियमित रूप से किए जा रहे हैं। ऎसे में यहां कोच निर्माण इकाई स्थापित होने से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन होगा तथा औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

इसके साथ ही उन्होंने अजमेर से नई ट्रेनों के संचालन की मांग भी रखी। इसमें उदयपुर-जयपुर वाया अजमेर वंदे भारत ट्रेन का पुनः संचालन, अजमेर-मैसूर ट्रेन को दैनिक किए जाने, अजमेर-जोधपुर के बीच प्रातःकालीन इंटरसिटी सेवा प्रारंभ करने तथा अजमेर-चेन्नई के लिए साप्ताहिक ट्रेन शुरू करने जैसे प्रस्ताव शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अजमेर स्टेशन से प्रतिदिन लगभग 150 ट्रेनों का आवागमन होता है और करीब 50 हजार यात्री यहां से यात्रा करते हैं। ऎसे में नई रेल सेवाओं की शुरुआत अत्यंत आवश्यक है।

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर के साथ बैठक में देवनानी ने अजमेर स्थित पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र को पूर्ण विकसित स्वतंत्र पासपोर्ट कार्यालय में उन्नत करने की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। उन्होंने कहा कि ऎतिहासिक, धार्मिक एवं पर्यटन दृष्टि से महत्वपूर्ण अजमेर में प्रतिवर्ष देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। साथ ही यहां के अनेक नागरिकों एवं उनके परिजन विदेशों में निवास करते हैं। इससे पासपोर्ट सेवाओं की मांग निरंतर बढ़ रही है।

उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि अजमेर स्वतंत्रता पूर्व एक प्रतिष्ठित राज्य रहा है तथा यहां राजस्व मंडल एवं लोक सेवा आयोग जैसे महत्वपूर्ण संस्थान स्थित हैं। ऎसे में प्रशासनिक दृष्टि से यहां पूर्ण विकसित पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना अत्यंत आवश्यक है। इसके अतिरिक्त उन्होंने खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा एवं सुरक्षित वापसी के संबंध में भी विदेश मंत्री से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अजमेर के बहुत सारे लोग मध्य पूर्व के खाड़ी देशों में नौकरी करते है। उनकी सुरक्षा एवं वापसी के लिए प्रयास किए जाएं। इस पर श्री जयशंकर ने सकारात्मक कार्यवाही का आश्वासन दिया।

इस प्रकार देवनानी द्वारा अजमेर के आधारभूत ढांचे, रोजगार सृजन, पर्यटन संवर्धन एवं जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई। इससे अजमेर के विकास को नई गति मिलेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ